देवास

पत्रिका की खबर के बाद CM शिवराज का आह्वान, बोले- नरवाई न जलाएं, इससे होते हैं बड़े नुकसान

खेतों में नरवाई जलाने से उठते धुएं के बीच सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से आव्हान किया है।

2 min read
पत्रिका की खबर के बाद CM शिवराज का आह्वान, बोले- नरवाई न जलाएं, इससे होते हैं बड़े नुकसान

देवास. मालवांचल के खेतों में नरवाई जलाने से उठते धुएं के बीच सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से आव्हान किया है। शनिवार को देवास जिले के करोंद माफी गांव में मुख्यमंत्री ने जनसमूह के बीच कहा कि नरवाई ना जलाएं, इसके साथ छोटे-छोटे जीव-जंतु भी जलते हैं। मालूम हो कि, शनिवार के अंक में 'पत्रिका' ने मालवांचल के जिलों म॑ कागजों में आदेश जारी कर नरवाई पर हो रही मुंह दिखाई' शीर्षक के साथ समाचार का प्रकाशन किया था, इसी दिन दोपहर में मुख्यमंत्री का आव्हान सामने आ गया। उधर, खबर के प्रकाशन के बाद उज्जैन संभागायुक्त संदीप यादव ने भी सभी कलेक्टर्स को नरवाई जलाने संबंधी सूचना पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

सीएम बोले-दिल पर हाथ रखकर सच बोलना

जनसमूह के बीच मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरे किसान भाई यहां बैठे हैं, जरा दिल पर हाथ रखकर सोचना नरवाई जलती है तो केवल नरवाई नहीं जलती, कितने छोटे-छोटे जीव और जंतु जलते हैं। उसमें मित्र कीट भी हैं जो धरती को उपजाऊ बनाने के लिए जरूरी हैं। सब धूं-धूं कर एक तरफ से जल जाते हैं। दूसरा बड़ा नुकसान होता है भूसा भी जल जाता है। मुख्यमंत्री ने किसानों से नरवाई न जलाने की बात कही। साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित भी किया।


किस्सा सुनाकर किसानों को दिया संदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने नरवाईं जलाने पर दुःख जताते हुए एक किस्सा सुनाकर कहा कि, एक दिन हम हेलीकॉप्टर से माखननगर जा रहे थे। चारों तरफ खेतों में आग लगी थी। नरवाई जल रही थी, में दुखी हो गया, नरवाई जलाने के बजाय किसान भाई उसे प्राकृतिक खाद के तौर पर तैयार करें और कृषि का लाभ प्राप्त करें।


संभागीय कार्यालय करेगा निगरानी

उधर, समाचार प्रकाशन के बाद उज्जैन संभागायुक्त संदीप यादव ने भी सभी जिलों के कलेक्टर्स को नरवाई जलाने पर कार्रवाई संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। संभागीय कार्यालय ने बताया कि, संभाग के सभी जिलों में उक्त आदेश जारी कर दिए गए हैं, साथ ही नरवाई जलाने पर निगरानी के लिए कहा है।

खरगोन दंगों पर बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, देखें वीडियो

Published on:
17 Apr 2022 11:57 am
Also Read
View All