देवास

देवास फैक्ट्री ब्लास्ट: आरोपी मालिक के साथ भाजपा नेताओं की तस्वीरें वायरल

MP News: फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। देवास फैक्ट्री ब्लास्ट (Dewas Factory Blast) मामले में पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक अनिल मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है।

3 min read
May 14, 2026
Photos of BJP leaders with owner anil malviya goes viral Dewas Factory Blast (फोटो-Patrika.com)

Dewas Factory Blast: मध्य प्रदेश के देवास जिले में गुरूवार को हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक तीन मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मामले में पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक अनिल मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें हैरानी वाली बात ये है कि हादसे के बाद आरोपी अनिल की कई भाजपा (BJP) नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हुई है। इसमें सबसे चर्चित तस्वीर देवास सांसद महेंद्र सिंह (Dewas MP Mahendra Singh Solanki) सोलंकी के साथ है। इस बारे में जब सांसद से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि- उनका क्षेत्र में आना जाना लगा रहता है, उनसे कई लोग मिलते है। (MP News)

वायरल तस्वीर

फैक्ट्री के संचालक के साथ सांसद की तस्वीर वायरल

फैक्टरी के संचालक अनिल मालवीय को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। हादसे के बाद घायलों का हाल जानने के लिए सांसद गुरूवार को जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों के साथ चर्चा की हादसे को लेकर कई बातें कही। अनिल मालवीय के साथ वायरल फोटो के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा लगातार क्षेत्र में आना-जाना होता है। कोई मिलता है या पुराना परिचित होता है तो उसके गुनाह माफ नहीं होते हैं। अगर मेरा परिचित भी होगा और गलती की होगी तो यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और दोषियाें को बख्शा नहीं जाएगा।

मृतकों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान

हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। हादसे की जानकारी लगते ही सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट किया है कि देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है। मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

विस्फोट इतना तेज की सड़क उड़े शव

बता दें कि, गुरूवार सुबह टोंककला के पास एबी रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को एक भीषण विस्फोट हुआ था। अचानक लगी आग के बाद एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे, जिससे आसपास कई किलोमीटर तक कंपन महसूस किया गया। हादसे में अबतक तीन मजदूरों की मौत भी हो गई है जबकि 27 से ज्यादा मजदूर झुलस गए हैं। कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। बाकी सामान्य झुलसे हैं। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि, फैक्ट्री का मलबा और शव सड़क तक जा पहुंचे। प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर जांच के आदेश दिए हैं।

कई मीटर दूर सड़क पर गिरे शवों के टुकड़े

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, धमाके इतने शक्तिशाली थे कि, फैक्ट्री का टीन शेड हवा में उड़कर कई मीटर दूर स्थित एबी रोड पर आ गिरे। इस दौरान सड़क पर दूर-दूर तक फैक्ट्री के मलबे के साथ कुछ शवों के टुकड़े तक पड़े दिखाई दिये, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। (MP News)

ये भी पढ़ें

MP News: पद के लिए तरस रहे भाजपा कार्यकर्ता, विधायक नहीं दे रहे नाम
Published on:
14 May 2026 07:49 pm
Also Read
View All