देवास

देवास फैक्ट्री हादसे की जांच के आदेश, सीएम ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

Dewas Pataka Factory Blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत हो गई है। CM ने जांच और मुआवजे के आदेश दिए हैं...

2 min read
May 14, 2026
Dewas Pataka Factory Blast:
Dewas Pataka Factory Blast: (Photo Source: ANI Image)

Dewas Pataka Factory Blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले में 14 मई को पटाखा फैक्ट्री में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। हादसे की जानकारी लगते ही सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

सीएम ने दिए जांच के आदेश

हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट किया है कि देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है। मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से दिवंगतों की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति तथा दुर्घटना में घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

कई मजदूरों की मौत

बताया जा रहा है कि, पटाखा फैक्ट्री में अचानक लगी आग के बाद एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे, जिससे आसपास कई किलोमीटर तक कंपन महसूस किया गया। हादसे में अब तक तीन मजदूरों की मौत भी हो गई है, जबकि 27 से ज्यादा मजदूर झुलस गए हैं। प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर जांच के आदेश दिए हैं। विस्फोट इतना तेज था कि शवों के टुकड़े दूर तक जा गिरे और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री ने भी इस हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

अवैध पटाखा निर्माण की आशंका

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि वहां किस प्रकार का उत्पादन हो रहा था। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और जांच शुरू कर दी गई है।

Published on:
14 May 2026 03:59 pm