देवास

पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन देख लौटाई बुलेट, घोड़ा लेकर ऑफिस पहुंचा बैंककर्मी

Petrol-Diesel Shortage: बैंककर्मी घोड़े पर सवार होकर ऑफिस जाने निकला तो देखते रहे लोग, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल।

2 min read
Mar 25, 2026
man rides horse to office fuel shortage

Petrol-Diesel Shortage: मध्यप्रदेश में प्रशासन का दावा है कि पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं है और पर्याप्त स्टॉक है, इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। देवास में भी पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लगी देख एक बैंककर्मी अपनी बुलेट लेकर पेट्रोल पंप से लौट आया। उसने घर पर बुलेट रखी और घोड़ा लेकर ऑफिस पहुंचा, घोड़े पर सवार बैंककर्मी को देख लोगों ने उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें

एमपी में नहीं चला विधायक का ‘पावर’, गाड़ी का कटा 10 हजार रुपये का चालान

घोड़े पर ऑफिस पहुंचा बैंककर्मी

देवास के राधागंज क्षेत्र में रहने वाले गोपाल ठाकुर ने बताया कि वो एक फायनेंस बैंक में काम करते हैं। मंगलवार को ऑफिस से लौटते वक्त बुलेट में पेट्रोल डलवाना था लेकिन पेट्रोल पंप पर बहुत भीड़ थी, सोचा सुबह डलवा लूंगा और लौट आया। बुधवार सुबह जब बुलेट लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा तब भी लोगों की काफी भीड़ थी। उन्हें वक्त पर ऑफिस पहुंचना था और बुलेट में इतना पेट्रोल नहीं था, इसलिए वो बुलेट से वापस घर पहुंचे और बुलेट घर पर रखकर घोड़े से ऑफिस पहुंच गए। गोपाल ठाकुर ने बताया कि वो राधागंज में रहते हैं और उनका ऑफिस जवाहर नगर में है। देवास की सड़कों पर जब गोपाल घोड़े से ऑफिस जाने के लिए निकले तो लोग हैरान रह गए और अपने मोबाइल से उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

पेट्रोल पंप पर मारपीट

देवास जिले के चौबाराधीरा में देवली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात 9.30 बजे डीजल-पेट्रोल लेने पहुंचे किसानों के बीच विवाद हो गया, जिसमें मारपीट भी हुई और लात घूंसे भी चले। बताया जा रहा है कि चौबाराधीरा के पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात को किसान बड़े-बड़े ड्रम लेकर कतार में खड़े थे। इसी दौरान ड्रम की लाइन को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हो गई। पेट्रोल पंप पर किसानों के बीच मारपीट की होने से कुछ देर के लिए पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में किसी तरह लोगों ने किसानों को समझाकर किसानों को विवाद खत्म कराने का प्रयास किया और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसने स्थिति को नियंत्रित किया।

ये भी पढ़ें

पति का अफेयर, पड़ोसन का ताना: ‘प्यार करने वाले कभी डरते नहीं’

Published on:
25 Mar 2026 08:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर