12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में पकड़ाई ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग, लाखों की चपत लगाकर विदाई की अगली सुबह दुल्हन फरार

Luteri Dulhan Gang Arrest : शादी के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने वाली 'लुटेरी दुल्हन' गैंग की दुल्हन समेत कुल 6 आरोपियों को इंदौर और राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

2 min read
Google source verification
Luteri Dulhan Gang Arrest

एमपी में पकड़ाई 'लुटेरी दुल्हन' गैंग (Photo Source- Patrika)

Luteri Dulhan Gang Arrest :मध्य प्रदेश के देवास शहर के नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने इलाके में शादी के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाली 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फरार दुल्हन समेत कुल 6 आरोपियों को एमपी के ही इंदौर और राजगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 18 हजार 500 रुपए भी जब्त किए गए हैं।

आपको बता दें कि, सूबे के देवास में रहने वाले पीड़ित जानकीलाल पुवाडिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि, उनके बेटे अमन की शादी नहीं हो रही थी। इसी दौरान अतरसिंह नामक व्यक्ति ने शादी कराने का भरोसा दिलाया, लेकिन उसके लिए करीब 2 लाख रुपए खर्च होने की बात कही। इसके बाद फरियादी को राजगढ़ जिले के जीरापुर ले जाया गया, जहां सीमा यादव और उसकी कथित मौसी गीताबाई से उनकी मुलाकात कराई गई।

विदाई की अगली सुबह दुल्हन फरार

लड़के पक्ष को वड़की पसंद आई, जिसके बाद 6 मई 2026 को सीमा यादव को देवास लाकर लिखापढ़ी के बाद अमन से शादी करवाई गई। शादी के एवज में आरोपियों ने फरियादी से 2 लाख रुपए नकद दे दिए, लेकिन शादी के अगले ही दिन रात में दुल्हन सीमा यादव चुपचाप घर से फरार हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने नाहर दरवाजा थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

पूछताछ में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आसपास के संदिग्ध इलाकों में मुखबिर तंत्र को सक्रीय किया। फिर उसी से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि, आरोपी पहले भी कई लोगों को इसी तरह शादी का झांसा देकर ठगी का शिकार बना चुके हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से उनके द्वारा की गई पिछली वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

इन 6 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने इस कार्रवाई में 21 वर्षीय 'लुटेरी दुल्हन' सीमाबाई पिता रामखिलावन निवासी वार्ड क्रमांक 04 बरहाई विद्यालय के पास पाली जिला उमरिया, 50 वर्षीय गीता बाई पति अर्जुन सिंह गुर्जर, निवासी जीरापुर जिला राजगढ, 64 वर्षीय अतरसिंह पिता स्वपूनमचंद लोधी, निवासी राघोगढ हाल मुकाम किराए का मकान उत्तम नगर ईटावा, 50 वर्षीय कमल मालवीय पिता धुलजी मालवीय, निवासी सांवेर रोड झुग्गी झोपडी दीपमाला ढाबे के पीछे इंदौर, 25 वर्षीय फारूक मंसुरी पिता अमीन मंसुरी, निवासी दत्तरावदा तहसील जीरापुर जिला राजगढ, 45 वर्षीय कमल उर्फ दिलीप पिता नाथूसिंह गुर्जर, निवासी बोरखेडी थाना माकडोन जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया है।