धमतरी

दर्दनाक: मां की गोद से छटक कर ऑटो रिक्शा के नीचे आ गया 4 महीने का मासूम, हालत गंभीर

ऑटो रिक्शा पलटने से 4 महीने का मासूम दब गया
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2018, 1:39 PM IST
accident news
दर्दनाक: मां की गोद से छटक कर ऑटो रिक्शा के नीचे आ गया 4 महीने का मासूम, हालत गंभीर

दोनों को गंभीर चोटें आई है। जिस कारण बच्चे को प्राथमिक इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा रिफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोसमर्रा निवासी मीरा बाई साहू अपने चार माह के पुत्र टिकेन्द्र और सीमा बाई के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर इलाज के लिए निजी हास्पिटल जा रही थी। तभी अचानक गुजरा के पास रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।

READ MORE: मुंबई हावड़ा मेल से टकराए जब एक के बाद एक 5 हाथी, यात्रियों के लिए ऐसा खौफनाक था मंजरवाहन में दब गया था बच्चा

इस घटना में मीरा बाई और उसका बच्चा टिकेन्द्र वाहन में ही दब गए। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद संजीवनी वाहन की मदद से उन्हें इलाज के लिए ई-हास्पिटल लाया गया।

READ MORE: लाखों दुआओं से शादी के 10 साल बाद घर आयी थी नन्ही परी, भ्रष्टाचार ने थाम दी मासूम की सांसें

घायल हुए बच्चे और मां दोनों को को इलाज के लिए ई-हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद मेकाहारा रिफर कर दिया गया है।

READ MORE: खौफनाक हादसा: ट्रक से टकराते ही धमाके के साथ फट गया युवकों का सिर, बाइक के उड़े परखच्चे

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अखिलेश देवांगन ने बताया कि बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई है।

Published on: