27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये सड़क आपको आपकी मंजिल पर नहीं बल्कि सीधे ले जाएगी यमराज के पास, साल भर में 13 लोगों ने गंवाई जान

पुलिस प्रशासन हाइवा चालकों को सडक़ पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने की जो छूट दे रखी है, उसी का परिणाम है कि ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 25 Jun 2018, 2:14 PM IST

accident

ये सड़क आपको आपकी मंजिल पर नहीं बल्कि सीधे ले जाएगी यमराज के पास, साल भर में 13 लोगों ने गंवाई जान

धमतरी. एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक शहबाज खान की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना शहर के व्यस्त सिहावा रोड में हुई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश उभर आया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत किया। बता दें कि सांसद से लेकर विधायक के निर्देश के बाद भी हाइवा पर लगाम नहीं कसा जा रहा। शायद प्रशासन को और मौतों का इंतजार है।


पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना रविवार को दोपहर करीब 2 बजे की है। साल्हेवार पारा निवासी शहबाज खान उर्फ सन्नी (21) अपनी स्कूटी से सिहावा रोड में जा रहा था। तभी पूजा राइस मिल के पास एक तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक सीजी 07 एडी-2764 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक शहबाज खान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर पाकर वहां बड़ी संख्या में लोग इक्कठा हो गए। पुलिस की कार्यशैली पर अपना आक्रोश व्यक्त करने लगे।

उनका कहना था कि पुलिस प्रशासन हाइवा चालकों को सडक़ पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने की जो छूट दे रखी है, उसी का परिणाम है कि आए दिन सडक़ दुर्घटनाएं हो रही है। इस बीच घटना की खबर पाकर पुलिस भी वहां पहुंच गई और युवक की लाश को जिला अस्पताल भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई। पुलिस ने हाइवा चालक वीरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है।

पिछले 14 मई को एक तेज रफ्तार हाइवा ने ग्राम कोलियारी में दस साल की मासूम वास्तिका को रौंद दिया था। उसकी मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने हाइवा में आग लगा दी थी। विधायक गुरूमुख सिंह होरा समेत ग्रामीणों ने चक्काजाम कर हाइवा के आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की थी, जिस पर प्रशासन ने आश्वासन भी दिया।

सडक़ सुरक्षा पर सवाल

पिछले दिनों सांसद चंदूलाल साहू ने भी सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में कलक्टर और एसपी को निर्देश दिया था कि रेत से भरे हाइवा के कारण जो दुर्घटनाएं बढ़ गई है, उस पर रोक लगाए। इनकी आवाजाही के लिए समय सीमा निर्धारित की जाए, लेकिन इसका पालन नहीं हुआ।

एक साल में हाइवा में हुई सडक़ दुर्घटना के शिकार

वास्तिका (3) भोयना

पुलिस की सांठगांठ

शहर के सबसे व्यस्त सिहावा मार्ग से दिन में करीब 6 सौ से ज्यादा हाइवा वाहनें रेत भरकर आना-जाना करती है। देखा गया है कि चालक बड़ी तेज रफ्तार से वाहन को चलाते है। पुलिस भी इनके ऊपर ज्यादा दबाव नहीं डालती। ऐसी चर्चा है कि रेत माफिया से हर महीने पुलिस को इस एवज में कमीशन मिलता है।

पुलिस अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। हाइवा चालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें।