27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैदल घर जा रही महिला पर टूट पड़ा रफ्तार का कहर, डॉक्टर ने बताया हालत गंभीर…

महिला को टक्कर मारकर चालक फरार, गंभीर हालत में महारानी अस्पताल किया गया भर्ती, शहर के निगम दफ्तर के सामने की घटना।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

Eshwar Prashad Panigrahi

•

Updated: 22 May 2018, 1:32 PM IST

पैदल घर जा रही महिला पर टूट पड़ा रफ्तार का कहर, डॉक्टर ने बताया हालत गंभीर...

पैदल घर जा रही महिला पर टूट पड़ा रफ्तार का कहर, डॉक्टर ने बताया हालत गंभीर...

जगदलपुर . नगर निगम कार्यालय के सामने सोमवार की शाम पैदल चल रही महिला को ट्रक ड्राइवर ने ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया है। जिसे महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई है। बोधघाट थाने से प्राप्त जानकारी के मुताबिक संतोषी वार्ड में सोमारी बाई सोमवार की शाम को नगर निगम कार्यालय के सामने से पैदल चलकर घर की ओर लौट रही थी।

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 17 एच 3511 के चालक ने सोमारी को जोर का टक्कर मारने के बाद मौके से भाग निकला। लहूलुहान हालत में महिला को राहगिरों की मदद से महारानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टर ने उसके सिर पर पीछे गहरी चोट लगने से हालत गंभीर बताया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच भीड़ पर किया काबू
इधर गुस्साए लोगों के द्वारा ट्रक को आग लगाने की कोशिश में थे कि इससे पहले ही बोधघाट और यातायात पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। इस बीच ट्रक का मालिक संतोष भी पहुंचा। जिसके बाद ट्रक को थाने में खड़ा किया गया है। थाना प्रभारी आरसी लहरी ने बताया कि उक्त मामले में पीडि़ता की ओर से आरोपी ट्रक ड्राइवर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसकी खोजबीन की जा रही है।