10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Accident : ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी, एक की मौत

तीन घायल, शेर नदी के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर

2 min read
Google source verification
Tractor trolley in the ditch, one death

accident

नरसिंहपुर। स्टेशन थाना क्षेत्र के अंतर्गत समीपी शेढ मगरधा में गोटेगांव की ओर जाते समय एक अनाज से भरे ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गये। घटना बुधवार मंगलवार की दरम्यानी रात लगभग ११ से १२ की बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मगरधा शेड निवासी राम कुमार चौधरी, सोवरन नौरिया, डोमन पटेल, सोवरन ठाकुर शेर नदी के आगे अपने खेत से गेहूं चना के बोरा ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर रात्रि लगभग 12 बजे मगरधा शेड गांव ले जा रहे थे। शेर नदी के आगे अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होने के कारण खाई में गिर जाने की वजह से ट्रैक्टर पर सवार सोबरन ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा तत्काल घायलों के परिवारजनों को सूचना दी। परिवारजन तुरंत दूसरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर घटनास्थल पहुंचे। जहां से चारों घायलों को उठाकर ट्रैक्टर ट्राली में लिटा कर जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने सोवरन ठाकुर को मृत घोषित कर दिया अन्य तीन घायलों का इलाज किया जा रहा है पुलिस ने मामला कायम कर जांच में लिया है।

अनाज लोड था
जानकारी के अनुसार मगरधा शेड निवासी राम कुमार चौधरी, सोवरन नौरिया, डोमन पटैल, सोवरन ठाकुर शेड नदी के आगे अपने खेत से गेहूं व चना के बोरे ट्रैक्टर ट्रॉली में लोड कर देर रात मगरधा शेड गांव ले जा रहे थे तभी शेर नदी के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में समा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने की मदद
घटना के बाद मौके पर पहुंचा स्थानीय लोगों घायलों की मदद कर उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे और हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया था।