धमतरी

9th की स्टूडेंट से कहा तुम्हे इस शहर की सबसे खूबसूरत जगह दिखता हूं, जब पहुंची खंडहर तो…

घर लौट रही 9th की स्टूडेंट दुष्कर्म का शिकार हो गई

less than 1 minute read
Sep 07, 2018
9th की स्टूडेंट से कहा तुम्हे इस शहर की सबसे खूबसूरत जगह दिखता हूं, जब पहुंची खंडहर तो...

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा दुष्कर्म का शिकार हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर धारा 376,506 और 4 पास्को एक्ट के तहत उसे द्गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार यह घटना मगरलोड ब्लाक के एक गांव की है। पुलिस ने बताया कि कक्षा नवमीं में पढऩे वाली छात्रा रोज की तरह बुधवार को स्कूल गई थी। स्कूल से लौटते समय वह रास्ते में रूककर कुछ देर आराम करने लगी। तभी इस बीच वहां युवक हेम कुमार कंवर (20) निवासी ग्राम सरगी आ गया और उसे अपनी बातों में लेकर बहलाने-फुसलाने लगा। इस बीच रात हो गई। घर छोडऩे की बात कहकर वह उसे एक सूनसान खंडहर में ले गया। यहां जबर्दस्ती दुष्कर्म किया।

नाबालिग छात्रा ने अपने बचाव के लिए आवाज भी दी, लेकिन उस खंडहर में उसकी आवाज को कोई सुनने वाला नहीं था। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया। पीडि़त छात्रा किसी तरह अपने घर आई और इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

परिजनों ने उसे थाना लेकर पहुंचे और इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। गुरूवार को पुलिस ने आरोपी हेम कुमार कंवर के खिलाफ धारा 376,506 और 4 पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Published on:
07 Sept 2018 12:09 pm
Also Read
View All