शासकीय अधिवक्ता संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी श्रवण कुमार थापा (21) पिता लक्ष्मण थापा ग्राम इरादाह निवासी ने जून 2016 में एक शादी समारोह से अपने घर लौट रही नाबालिग को खेत में ले जाकर बलात्कार किया। पीडि़ता की अस्मत लूटने के बाद आरोपी ने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। डरी सहमी घर पहुंची पीडि़ता ने इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी।