2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल बस की चपेट में आए मां-बेटे, हादसा इतना दर्दनाक की तस्वीर देख दहल जाएगा दिल

बच्चों से भरी एक स्कूली बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटर सायकल में सवार मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 7 Aug 2018, 10:32 AM IST

accident news

स्कूल बस की चपेट में आए मां-बेटे, हादसा इतना दर्दनाक की तस्वीर देख दहल जाएगा दिल

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बच्चों से भरी एक स्कूली बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटर सायकल में सवार संतोषी दीवान और उसके बेटे इंद्रजीत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि संतोषी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को पलटा कर तोडफ़ोड़ कर दिया।

यह घटना सोमवार की सुबह करीब 9 बजे की है। कुरूद सनराइस मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की बस क्रमांक सीजी-05-जे-1077 के चालक कामेश साहू व परिचालक वासु साहू रोज की तरह स्कूल के बच्चों को लाने के लिए बंगोली गया था, जहां से बस बगौद की ओर जा रही थी, तभी फूड पार्क चौराहे के पास ग्राम कुर्रा की ओर से आ रहे बाइक क्रमांक-सीजी-05-एक्स-9640 के चालक इंद्रजीत (18) को अपनी चपेट मेंं ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार इंद्रजीत बस के चक्के के नीचे आ गया वहीं उसकी मां संतोषी दीवान बस के नीचे दब गई, जिसके चलते संतोषी की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि इंद्रजीत को प्राथमिक इलाज के बाद मेकाहारा रिफर कर दिया गया है। बताया गया है कि उसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि संतोषी अपने बेटे इंद्रजीत के साथ जेंजरा (राजिम) निवासी अपने चाचा की बरसी में शामिल होने के लिए जा रहा थी, इसी दरम्यान यह घटना हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने पहले तो बस चालक की जमकर धुनाई की, जिसके बाद उन्होंने बस में सवार 13 बच्चो को सुरक्षित निकाला और बस को पलटाकर उसमेंं तोडफ़ोड़ करना शुरू कर दिया। एएसपी केपी चंदेल समेत पुलिस के अन्य अधिकारी घटना स्थल पहुंचे और ग्रामीणोंं को शांत कराया। पुलिस ने बस चालक और परिचालक को गिरफ्तार लिया है।

टीआई कुरूद, ने बताया प्रणाली बैद स्कली बस चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बस को भी जब्त कर लिया गया है।