23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 साल के बच्चे की इस भूले पर मां को आया इतना गुस्सा, गर्म तेल से प्राइवेट पार्ट को जलाया

6 साल के बच्चे की इस भूले पर मां को आया इतना गुस्सा, गर्म तेल से प्राइवेट पार्ट को जलाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 7 Aug 2018, 2:08 PM IST

cg news

6 साल के बच्चे की इस भूले पर मां को आया इतना गुस्सा, गर्म तेल से प्राइवेट पार्ट को जलाया

रायपुर/कोरबा. बिस्तर पर पेशाब करने से नाराज सौतेली मां ने दरिंदगी की हद पार कर तेल को गर्म कर बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर डाल कर घायल कर दिया। मामला उजागर न हो इसके लिए घर में ताला लगा दिया। रिश्तेदारों ने घर में घुस कर पतासाजी की तो बच्चा बिस्तर पर गंभीर हालत में मिला। पुलिस ने सौतेली मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सौतेली मां ने आपा खो दिया और..

घटना नगर पंचायत कटघोरा के पूछापारा की है। पुलिस ने बताया कि पहली पत्नी के मौत के बाद पूछापारा में रहने वाले बजरंग मांझी ने बच्चे की परवरिश के लिए दूसरी महिला मंगलेश्वरी बाई से शादी कर ली। बजरंग की पहली पत्नी ने बबलू को जन्म दिया था। बबलू की वर्तमान में उम्र लगभग छह साल है। कुछ दिन पहले बच्चे ने बिस्तर पर पेशाब कर दिया था। इससे सौतेली मां ने आपा खो दिया। उसने तेल को गर्म कर बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया। उसके साथ मारपीट भी। गर्म तेल से अंडकोश को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

बबलू को घर में बंद कर दिया

घटना के बाद मंगलेश्वरी ने बबलू को घर में बंद कर दिया। उसे बाहर निकलने से रोक दिया। स्कूल जाने पर भी रोक लगा दी। कुछ दिनों से बबलू घर से बाहर नहीं निकल रहा था। पास में रहने वाली बबलू की बड़ी मां संगीता को बबलू नहीं दिख रहा था। इस पर संगीता को संदेह हुआ।

बबलू ने बताया - माँ ने किया ये काम

बच्चे की जानकारी लेने के लिए संगीता मंगलेश्वरी के घर पहुंची, तो मंगलेश्वरी ने बबलू के स्कूल जाने की जानकारी दी। बच्चे की तलाश में संगीता स्कूल पहुंची। लेकिन वहां बबलू नहीं मिला। उसने शिक्षकों से पूछताछ कि पता चला कि कुछ दिन से बबलू स्कूल नहीं आ रहा है। संगीता और उसके पति रवि को अनहोनी का संदेह हुआ। दोनों बबलू की तलाश करते हुए मंगलेश्वरी के घर में चले गए। बबलू बिस्तर पर लेटा हुआ मिला। पूछने पर उसने अंडकोश को गर्म तेल से जलाने की जानकारी दी।

बताया कि सौतेली मां मंगलेश्वरी ने घटना अंजाम दिया है। दंपति ने मंगलेश्वरी से भी जानकारी ली। उसने बिस्तर पर पेशाब करने पर बबलू के अंडकोश को जलाने की जानकारी दी। घटना से आसपास के लोगों को अवगत कराया गया। कटघोरा पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा ३२४ (गर्म तेल से जलाने) के तहत केस दर्ज किया है लेकिन जुवेलाइल जस्टिस एक्ट की धारा नहीं जोड़ी है।