धमतरी

दर्दनाक हादसा: तेज रफ़्तार ने हाइवा ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत

तीनो मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। घटना की सुचना जैसे ही गांव वालों को मिली पुरे इलाके में मातम पसर गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2019, 12:54 PM IST
दर्दनाक हादसा: तेज रफ़्तार ने हाइवा ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत
दर्दनाक हादसा: तेज रफ़्तार ने हाइवा ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत

रायपुर. तेज रफ़्तार वाहन के कहर से तीन जिंदगियां बलि चढ़ गयीं। सोमवार रात 12 बजे के आसपास रायपुर से धमतरी राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग में कुरुद के पास एक तेज रफ़्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को बुरी तरह कुचल दिया। जिसके कारण दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की रायपुर रेफर करने के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार तीनों युवक संदीप साहू, मनोज साहू और विक्रम साहू सोमवार की रात करीब 9 बजे अपने गाँव अंगारा से कुरुद कार्यक्रम देखने गये थे। कार्यक्रम देखने के बाद लगभग 12 बजे वो वापस अपने गांव लौट रहे थे कि तभी सामने से आ रहे तेज रफ़्तार हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतना जोरदार था कि दो की मौत मौके पर ही हो गयी जबकि तीसरे युवक को गंभीर अवस्था में कुरुद अस्पताल ले जाया गया जहाँ से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफेर कर दिया। रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी भी दर्दनाक मौत हो गयी।

तीनो मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। घटना की सुचना जैसे ही गांव वालों को मिली पुरे इलाके में मातम पसर गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Published on: