30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्या भोज से पहले दो मासूमों की हो गयी दर्दनाक मौत, गांव में मातम का माहौल

नवरात्र का आठवां दिन यानी अष्टमी है। पुरे देश में कन्याओं को माता का स्वरुप मानकर उनकी पूजा की जाती है और उन्हें प्रसाद ग्रहण करवाया जाता है। लेकिन आज के दिन कवर्धा जिले के झिंगरा डोंगरी में मातम का माहौल है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 6 Oct 2019, 5:15 PM IST

कन्या भोज से पहले दो मासूमों की हो गयी दर्दनाक मौत, गांव में मातम का माहौल

कन्या भोज से पहले दो मासूमों की हो गयी दर्दनाक मौत, गांव में मातम का माहौल

कवर्धा. आज शारदीय नवरात्र का आठवां दिन यानी अष्टमी है। पुरे देश में कन्याओं को माता का स्वरुप मानकर उनकी पूजा की जाती है और उन्हें प्रसाद ग्रहण करवाया जाता है। लेकिन आज के दिन कवर्धा जिले के झिंगरा डोंगरी में मातम का माहौल है।

मंदिर की सीढ़ियां नहीं चढ़ पा रही वृद्ध को महिला आरक्षक ने गोद में उठाकर कराया दर्शन, चारो तरफ हो रही तारीफ

जानकारी के अनुसार कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र के झिंगरा डोंगरी गांव की रहने वाली दो बच्चियों की कुँए में डूबने से मौत हो गयी। रविवार सुबह 9 बजे दोनों बच्चियां नहाने के लिए तालाब गयी हुई थी। नहाने के दौरान दोनों गहराई में चली गयीं।

मंदिर के चढ़ावे के लिए पुजारी और उसकी बहन में होता था झगड़ा फिर कर दिया ऐसा काम

जिसके कारण वह डूब गयी। हालांकि साथ नहा रही बच्चियों ने शोर मचाकर उन्हें बचाने के लिए लोगों को पुकारा लेकिन वहां मौके पर उनके अलावा कोई नहीं था। जबतक लोग आवाज सुनकर वहां पहुंचे बहुत देर हो चुकी थी।गांव वालों ने बच्चियों को कूदकर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सोशल मीडिया ना होता तो कभी मिल ही नहीं पाती महिला को अपने पति की लाश

मृतक बच्ची का नाम उमेश्वरी साहू और लक्ष्मी साहू है। दोनों की उम्र 11 साल और 12 साल बताई जा रही है।बाद में इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Read Also: कलेक्टर ऑफिस के बाबू को रिटायर हुए हो गए दो साल लेकिन नहीं छूट रहा मलाइदार कुर्सी का मोह