30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर की सीढ़ियां नहीं चढ़ पा रही वृद्ध को महिला आरक्षक ने गोद में उठाकर कराया दर्शन, चारो तरफ हो रही तारीफ

लोगों ने जब इस खूबसूरत नजारे को देखा तो महिला आरक्षक की जम कर तारीफ की। लोगो ने महिला आरक्षक को वृद्ध महिला के लिए माता का वरदान बताया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 4 Oct 2019, 5:53 PM IST

मंदिर की सीढ़ियां नहीं चढ़ पा रही वृद्ध को महिला आरक्षक ने गोद में उठाकर कराया दर्शन, चारो तरफ हो रही तारीफ

मंदिर की सीढ़ियां नहीं चढ़ पा रही वृद्ध को महिला आरक्षक ने गोद में उठाकर कराया दर्शन, चारो तरफ हो रही तारीफ

रायपुर. नवरात्रि में लोग आसपास के सभी प्रसिद्द मंदिरों में माता के दर्शन करने जाते हैं। ताकि उन्हें माता का आशीर्वाद मिल सके और उनकी मनोवांक्षित मनोकामना पूर्ण हो सके। माता के प्रति लोगों में इतनी अगाध श्रद्धा होती है की वो अपने सारे दुःख दर्द को भूल जाते हैं।

कोला कामिनी माता से मन्नत मांगने से मिल जाते हैं गुमशुदा लोग...

प्रदेश के राजनांदगाव जिले के डोंगरगढ़ इलाके में भी माता का एक प्रसिद्द मंदिर है। जहाँ लोग दूर-दूर से मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए जाते हैं। भीड़ में व्यवस्था को ठीक ढंग से बनाये रखने रखने के लिए वहां पर प्रशासन ने पुलिस फोर्स तैनात की है।

जानिये दुनिया के इस सबसे लम्बे अवधि तक चलने वाले त्यौहार के बारे में, बलि देकर होती है शुरआत

मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंची एक लकवाग्रस्त वृद्ध महिला मंन्दिर की सीढियाँ नहीं चढ़ पा रही थी। वहां तैनात महिला आरक्षक पूजा देवांगन ने जब उस महिला को देखा की वो सीढियाँ नहीं चढ़ पा रही है तो उसने महिला को अपने गोद में उठा लिया और सीढियाँ चढते हुए उसे माता के दर्शन करवाए।

हाथी पर आएंगी और घोड़े पर जाएंगी माता रानी, सालों बाद बना सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग

लोगों ने जब इस खूबसूरत नजारे को देखा तो महिला आरक्षक की जम कर तारीफ की। लोगो ने महिला आरक्षक को वृद्ध महिला के लिए माता का वरदान बताया। यही नहीं सोशल मीडिया पर भी लोग पूजा की जम कर तारीफ कर रहे हैं। वृद्ध महिला ने भी देवी के दर्शन करने के बाद पूजा को आशीर्वाद दिया।

मिलेगा इन्द्रधनुष पुरस्कार

पूजा देवांगन के इस मानवीय कार्य की डीजीपी डीएम अवस्थी ने भी प्रशंसा की है। डीजीपी ने पूजा को इन्द्रधनुष पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा भी की है।