30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चमचमाती कार की जब पुलिस वालों ने ली तलाशी तो उड़ गए उनके होश, अंदर बैठा था नशीली दवाओं का सबसे बड़ा तस्कर

शहर में चर्चा तेज है कि अकील खान, आशीष मुखर्जी और गुलाम मुस्तफा यह तीनों नशीली दवाओं के व्यापार से भी जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं यह शहर के सबसे बड़े सप्लायर तक हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 6 Oct 2019, 6:19 PM IST

चमचमाती कार की जब पुलिस वालों ने ली तलाशी तो उड़ गए उनके होश, अंदर बैठा था नशीली दवाओं का सबसे बड़ा तस्कर

चमचमाती कार की जब पुलिस वालों ने ली तलाशी तो उड़ गए उनके होश, अंदर बैठा था नशीली दवाओं का सबसे बड़ा तस्कर

जगदलपुर. ओडिशा से डेढ़ लाख का गांजा लेकर आ रहे दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। शहर के राजेंद्र नगर वार्ड निवासी अकील खान(30) और धरमपुरा नंबर 3 निवासी आशीष मुखर्जी (39) के पास से 30 किलो गांजा बरामद करते हुए घटना में प्रयोग की गई नई वाहन भी बरामद की गई है।

क्या हुआ तेरा वादा: मंत्री ने २ दिन का वादा किया था, एक महीने बाद भी नहीं मिली पीड़ितों को कोई मदद

कोतवाली टीआई धनंजय सिन्हा ने बताया जांच के समय एनएमडीसी चौक में एक नई गाड़ी आकर रूकी। पुलिस को 10 पैकेट में गांजा मिला। पूछताछ की तो पता चला कि अकील खान और आशीष मुखर्जी आेडिशा से तस्करी कर गांजा शहर ला रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया ना होता तो कभी मिल ही नहीं पाती महिला को अपने पति की लाश

इस कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक पीयूष बघेल, सहायक उप निरीक्षक सतीश श्रीवास्तव मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक इस गांजे की कीमत डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है। शहर में चर्चा तेज है कि अकील खान, आशीष मुखर्जी और गुलाम मुस्तफा यह तीनों नशीली दवाओं के व्यापार से भी जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं यह शहर के सबसे बड़े सप्लायर तक हैं। इनके पुलिस गिरफ्त में जाने से गांजे और शराब की तस्करी की गतिविधियों पर लगाम कसेगी।

कन्या भोज से पहले दो मासूमों की हो गयी दर्दनाक मौत, गांव में मातम का माहौल

शराब तस्कर भी गिरफ्त में

शहर में बोधघाट पुलिस ने भी शराब तस्कर पर कार्रवाई करते हुए उसके पास से 48 शराब की बोतलें जब्त की हैं। बोधघाट टीआई सुरेंद्र बघेल ने बताया कि मुखबिर की निशानदेही पर हाटकचोरी निवासी गुलाम मुस्तफा (44) के घर पुलिस ने दबिश दी। यहां से 48 नग देशी प्लेन शराब बरामद किया है।

Read Also:बेइंतेहा प्यार करते हैं अक्टूबर में पैदा हुए लोग, जानिये क्या-क्या होती हैं खूबियां और खामियां