धमतरी

CG Accident: सड़क हादसे में NSUI नेता और मां की मौत, धमतरी से लौट रहा था परिवार, पिता गंभीर

CG Accident: सड़क हादसे में NSUI नेता जयकांत देवांगन और उसकी मां की मौत हो गई। बताया गया कि पूरा परिवार शादी कार्यक्रम में गया था, वापस लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गए..
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jun 2025, 2:12 PM IST
dhamtari road accident news 1
धमतरी में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। ( Photo - Patrika )

CG Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी में सामने आए एक सड़क हादसे में NSUI नेता जयकांत देवांगन और मां की मौत हो गई। बताया गया कि परिवार शादी के सिलसिले में गया था। वापस लौटने के दौरान बेलर का देवांगन परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात 12 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

CG Accident: दुधवा मोड़ के पास हादसा

जानकारी के अनुसार बेलर निवासी त्रिलोक देवांगन अपनी पत्नी और बेटे जयकांत के साथ दुर्ग शादी कार्यक्रम में गए थे। शादी से वापस लौटते वक्त गट्टासिली सिहावा रोड पर दुधवा मोड़ के पास क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में त्रिलोक देवांगन की पत्नी प्रेमा देवांगन और बेटा जयकांत देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस घटनास्थल पहुंची और आवश्यक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नगरी शिविर अस्पताल भेज दिया है।

पिता की हालत गंभीर

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की स्पीड 80 से 90 थी, जिसके चलते मोड पर कार को नियंत्रित नहीं कर पाए और भीषण हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां मां और बेटे ने दम तोड़ दिया, पिता की हालत देखते हुए धमतरी रेफर किया है। बता दें कि 3 महीने पहले ही कार खरीदी थी।

Updated on:
4 Jun 2025, 2:12 PM IST
Published on: