धमतरी

CG News: नगर निगम के 19 प्लेसमेंट कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, लगातार मिल रही थीं शिकायतें, मचा हड़कंप

CG News: नगर निगम धमतरी में लंबे समय के बाद प्लेसमेंट के माध्यम से लगे 19 कर्मियों को हटा दिया गया है। 36 प्लेसमेंट कर्मचारी और चिन्हित किए गए हैं।
2 min read
Apr 09, 2025
CG News: नगर निगम के 19 प्लेसमेंट कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, लगातार मिल रही थीं शिकायतें, मचा हड़कंप

CG News: नगर निगम धमतरी में लंबे समय के बाद प्लेसमेंट के माध्यम से लगे 19 कर्मियों को हटा दिया गया है। 36 प्लेसमेंट कर्मचारी और चिन्हित किए गए हैं। इसके लिए भी जल्द ही फरमान जारी हो सकता है।

दरअसल, निगम प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद शिकायत का हवाला देकर इन कर्मचारियों को हटाया गया है। हटाये गए कर्मचारियों में सफ़ाई कर्मी ,ऑपरेटर,कंप्यूटर ऑपरेटर, राजस्व शाखा में कार्यरत थे। कुछ कर्मचारी 15 साल, तो कुछ कर्मचारी 10 सालो से निगम में सेवा दे रहे थे। सालों से कार्यरत कर्मचारियों को अचानक हटाए जाने पर कर्मचारी को बड़ा झटका लगा है।

नगर निगम में 199 प्लेसमेंट कर्मचारी

बता दें कि धमतरी नगर निगम में 199 प्लेसमेंट कर्मचारी हैं। इनमें से 20 से अधिक ऐसे हैं, जो 10 साल से अधिक पुराने हैं। निगम में भाजपा की सत्ता आने के बाद 7 मार्च को आदेश जारी कर 19 प्लेसमेंट कर्मचारी भूपेन्द्र नाग, सुदामा सिंधु, सुनील संकट, गणेश दीप, भुनेश्वरी बारिक, स्वास्थ्य विभाग राज सोनी, जयकुमार सारथी, वैभव देवांगन, आकाश यादव, आकाश कुर्रे स्वच्छता कमांडो, प्रतीक्षा तिवारी, यशवंत हिरवानी जल विभाग, अमृता पटेल, सौरभ सार्वा, प्रियंका पवार, राहुल ग्वाल, भागवत साहू अंडर-30 प्लेसमेंट हेमराज गजेन्द्र, दामिनी सिन्हा भवन अनुज्ञा में काम कर रहे थे।

पहली सूची में 19 प्लेसमेंट कर्मचारियों का नाम शामिल हैं। इधर काम से हटाने के बाद ये कर्मचारी महापौर और आयुक्त के पास फरियाद लगा रहे है।

काम से न निकालने की गुहार

दोपहर में सभी कर्मचारी महापौर और निगम कमिश्नर से मिले। उन्होंने काम से न निकालने की गुहार लगाई। उम्र और अनुभव का हवाला भी दिया, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। इससे कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। निगम कमिश्नर प्रिया गोयल ने कहा कि कुछ प्लेसमेंट कर्मचारियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी कारण 19 कर्मचारियों को काम से हटाया गया।

Updated on:
09 Apr 2025 11:35 am
Published on:
09 Apr 2025 11:35 am
Also Read
View All