दूषित पानी पीने से वार्ड के लोकेश पटेल, कविता साहू, सुनीति साहू, धनीराम साहू, हीरालाल साहू सहित 20 से 25 लोग उल्टी-दस्त से बीमार हो गए हैं। वे स्वयं से अपना इलाज करा रहे हैं। इधर सूचना मिलने पर विधायक ओंकार साहू ने मंगलवार को वार्ड क्रमांक-12 और 5 का भ्रमण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारियों को जल्द से जल्द व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।