धमतरी

CG News: महिला षार्षद के तेवर देख कांप गए निगम के अधिकारी! हाथ में डंडा रख बोलीं- कोई बहाना नहीं..

CG News: पार्षद हाथ में डंडा लेकर मौके पर पहुंच गई और निगम के संबंधित अधिकारियों को फोन कर मौके पर बुलाया। यहां नगर निगम के स्वच्छता समन्वयक, इंजीनियर व ठेकेदार मौजूद थे..
2 min read
• •
Updated: 14 May 2025, 1:31 PM IST
cg news, Dhamtari news

CG News: धमतरी शहर के बांसपारा वार्ड स्थित सार्वजनिक शौचालय की बदहाली को देख पार्षद ने रौद्र रूप दिखाया। दरअसल 3 महीने से वार्डवासी शौचालय में पानी उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार सुबह वार्डवासी पार्षद नम्रतामाला पवार के घर पहुंच गए। वार्डवासियों ने शौचालय के टूटे दरवाजे, पानी नहीं होने सहित अस्वच्छता को लेकर शिकायत की। पार्षद हाथ में डंडा लेकर मौके पर पहुंच गई और निगम के संबंधित अधिकारियों को फोन कर मौके पर बुलाया। यहां नगर निगम के स्वच्छता समन्वयक, इंजीनियर व ठेकेदार मौजूद थे।

CG News: कोई बहाना नहीं चाहिए- पार्षद

पार्षद ने कड़े शब्दों में कहा कि 24 घंटे के अंदर व्यवस्था होनी चाहिए। शौचालय का बोर जल्द से जल्द चालू किया जाए। मुझे कोई बहाना नहीं चाहिए। इतने दिनों से मांग कर रहे, लेकिन अनदेखी करते रहे। अब सीधा काम दिखना चाहिए। ठेकेदार को भी रोजाना शौचालय की सफाई कराने के लिए कहा।

3 महीने से शांति पूर्वक मांग करते रहे

पार्षद नम्रता पवार ने बताया कि समस्याओं को लेकर 3 महीने से शांति पूर्वक अधिकारियों से निवेदन करते रहे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। वार्डवासी घर पहुंचे और कहा कि अब तो हद हो गई। अब आपको चंडी का रूप लेना होगा। वार्ड की समस्या और शौचालय की बदहाली को देखकर ही लाठी पकड़कर आना पड़ा। जब तक काम नहीं होगा तब तक गुस्सा शांत नहीं होगा।

महापौर ने भी किया निरीक्षण

महापौर रामू रोहरा ने सोमवार को ही शौचालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान सफाई, जल आपूर्ति और रख-रखाव की खामियां मिली थी। अधिकारियों को महापौर ने फटकार लगाते हुए जल्द व्यवस्था बनाने निर्देशित किया था।

शर्मिंदगी का कर रहे सामना

वार्डवासियों ने कहा कि शौचालय के सभी दरवाजे टूट गए हैं। टोटी भी टूटी हुई है। नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी के बीच शौचालय का उपयोग कर रहे हैं। पूर्व में भी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। शर्मिंदगी के कारण कई लोगों ने तो शौचालय का उपयोग ही बंद कर दिया है।

Updated on:
14 May 2025, 1:31 PM IST
Published on: