धमतरी

CG Nikay Chunav Result: कितने राउंड में होगी वोटों की गिनती, कितने बजे आएगा फाइनल रिजल्ट, यहां जानें काउंटिंग की सारी डिटेल्स

CG Nikay Chunav Result: नगर निगम चुनाव में कौन होगा महापौर, कौन बनेंगे पार्षद इसकी चर्चा शहर में हो रही है। भाजपा-कांग्रेस के नेता भी गुणा-भाग कर सीटों की गणना कर रहे हैं।

2 min read
Feb 14, 2025

CG Nikay Chunav Result: नगर निगम चुनाव में कौन होगा महापौर, कौन बनेंगे पार्षद इसकी चर्चा शहर में हो रही है। भाजपा-कांग्रेस के नेता भी गुणा-भाग कर सीटों की गणना कर रहे हैं। 15 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा। पीजी कालेज स्थित स्ट्रांग रूम में वोटों की गिनती होगी। सुबह 9 बजे से गिनती शुरू होगी। एक राउंड में एक घंटे का समय लगेगा। कुछ वार्डों में 3 बूथ थे, इसलिए तीसरा राउंड भी चलेगा। दो राउंड में दो घंटे और तीसरे राउंड के लिए 3 वार्डों की ईवीएम की गणना होगी। इसमें लगभग 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। इस तरह दोपहर 12 बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी।

चुनाव परिणाम को लेकर नगर निगम सभाकक्ष में गुरूवार को निगम कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनरों ने कर्मचारियों को मतगणना की बारीकियों को समझाया। बताया गया कि 40 वार्डों के लिए 40 टेबल लगेंगे। दो राउंड में मतणगना पूरी कर ली जाएगी। जिन जगहों पर 3 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। वहां तीन राउंड होंगे। निगम सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर सुधीर गायकवाड़ और एनएस देहारी ने प्रशिक्षण दिया। रिटर्निंग अधिकारी इंदिरा सिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी पवन प्रेमी, उपायुक्त पीसी सार्वा ने कर्मचारियों को मतगणना की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को कितने बजे स्ट्रांग रूम में पहुंचना है, कैसे कंट्रोल यूनिट को स्ट्रांग रूम से लाकर टेबल पर रखकर गणना करना है इसकी जानकारी दी गई।

मतगणना के लिए लगभग 175 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना में इलेक्ट्रानिक गैजेट जैसे मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। बता दें कि धमतरी निगम में महापौर के लिए 8 प्रत्याशी तथा 40 वार्डों में पार्षद के लिए 116 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। रिटर्निंग अधिकारी इंदिरा सिंह ने बताया कि 40 वार्डों के लिए 40 टेबल लगाए जाएंगे। हाल में 20 टेबल के अलावा अन्य दो कमरों में 10-10 टेबल लगे होंगे। प्रत्येक टेबल में 4-4 कर्मचारी होंगे। उनके साथ प्रत्याशियों के अभिकर्ता मौजूद रह सकते हैं। प्रत्येक 10 टेबल पर 1-1 एआरओ मौजूद रहेंगे।

पोस्टल बैलेट की पहले गणना

रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि 24 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं। इसकी पहले काउंटिंग की जाएगी। इसके बाद कंट्रोल यूनिट को स्ट्रांग रूम से लाकर टेबल में रखा जाएगा। पहले पोस्ट वन यानी महापौर की गिनती होगी। इसके बाद पोस्ट 2 यानी पार्षदों के वोट की गिनती शुरू होगी। जिन वार्डों में दो मतदान केन्द्र थे वहां दो राउंड में मतगणना होगी। सोरिद, ब्राह्मणपारा और गोकुलपुर में मतदाता अधिक होने की वजह से 3 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। यहां 3 राउंड में गिनती होगी। मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि 1 राउंड 1 घंटे के अंदर समाप्त हो जाएगा। पहला राउंड खत्म होने के बाद दूसरा कंट्रोल यूनिट स्ट्रांग रूप से लाया जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर