धमतरी

कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के कर्मियों ने मतदान अधिकारी पर लगाया आरोप बोले- BJP के लिए कर रहे काम

कांग्रेस कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के मतदान कर्मियों ने मतदान अधिकारी पर आरोप लगाया।
less than 1 minute read
Nov 20, 2018
chhattisgarh election
कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के कर्मियों ने मतदान अधिकारी पर लगाया आरोप बोले- BJP के लिए कर रहे काम

धमतरी. छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण के मतदान हो रहे है। वहीं कुरुद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिवनी कला के मतदान केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया जब कांग्रेस कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के मतदान कर्मियों ने मतदान अधिकारी पर आरोप लगाया।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के मतदान कर्मियों ने मतदान अधिकारी पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया । इस बात को लेकर मतदान केंद्र में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इस बात की खबर तहसीलदार को लगते तत्काल मतदान केंद्र पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत किया । इसके बाद तहसीलदार ने तत्काल उस मतदान कर्मचारी को काम से हटाकर दूसरे कर्मचारी की नियुक्ति कर दी।यहां सुबह से लोगों की भीड़ लगी हुई है।

जिले की धमतरी, कुरूद और सिहावा विधानसभा सीटों के लिए आज 5.92 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे है।यहां कुल 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

Published on:
20 Nov 2018 02:07 pm