चुनाव दल ने पतासाजी की तो मतदान के बहिष्कार का पता चला। दल ने सेक्टर ऑफिसर के जरिए रामपुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर को जानकारी दी। सूचना पर कोरबा एसडीएम, विकासखंड करतला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अफसरों की पूरी टीम गांव में पहुंची। अफसरों ने ग्रामीणों से मतदान का बहिष्कार छोड़कर चुनाव में हिस्सा लेने की अपील की, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी। अफसर लौट गए।