धमतरी

सीएम को काला झंडा दिखाने निकले डेढ़ सौ कांग्रेसी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीएम को विकास यात्रा को काला झंडा दिखाने निकले डेढ़ सौ से ज्यादा कांग्रेसियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।  
less than 1 minute read
Oct 01, 2018
cg news
सीएम को काला झंडा दिखाने निकले डेढ़ सौ कांग्रेसी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भी हुई।

उल्लेखनीय है कि भखारा में मुख्यमंत्री की विकास यात्रा को लेकर कांग्रेस ने पहले ही काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बाजार चौक के आगे राधाकृष्ण मंदिर के पास एकत्रित हो गए। इसके बाद कांग्रेस नेता दयाराम साहू के घर से कांग्रेसियों ने विरोध रैली निकालते हुए सडक़ में निकल पड़े।

कांग्रेसी हाथों में काला झंडा और कपड़ा लहराते हुए चल रहे थे। प्रदर्शनकारी करीब सौ मीटर आगे बढ़े ही थे, कि एएसपी केपी चंदेल ने दलबल के साथ उन्हें रोक लिया। इस बीच पुलिस जवानों को धकियाते हुए वे आगे बढऩे की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस की भारी घेराबंदी के चलते वे अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाए।

करीब आधे घंटे तक कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झुमा-झटकी होती रही। इसके बाद वे सडक़ में बैठकर नारेबाजी करने लगे। रास्ते से उन्हें हटाने की पुलिस ने काफी कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों के टस के मस नहीं होने से अंतत: पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पीसीसी कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, पूर्व विधायक लेखराम साहू,हरषद मेहता, जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद साहू, हरमिंदर छाबड़ा, भारत नाहर, डा. मुकेश कोसरे, तपन चन्द्राकर, देवव्रत साहू, अशरफ रोकडिय़ा, टिकेश साहू, सोमनाथ साहू, सिद्धार्थ साहू, डुमेश साहू, नजीर अहमद सिद्दीकी, सेवकराम तारक, आशुतोष शर्मा, कृष्ण कुमार मरकाम आदि डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में सभी को तीन अलग-अलग बसों से धमतरी वन रेस्ट हाउस लाया गया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

Updated on:
01 Oct 2018 09:33 pm
Published on:
01 Oct 2018 02:51 pm