धमतरी

Dhamtari Accident News: रेत भरा ट्रैक्टर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में एक नाबालिग की मौत, दूसरा घायल

Dhamtari Accident News: रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे में श्यामतराई बाईपास मोड़ के पास रेत भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया। हादसे में 14 वर्षीय एक नाबालिग की मौत हो गई...
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2024, 5:53 PM IST
Dhamtari Accident News

Dhamtari Accident News: रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे में श्यामतराई बाईपास मोड़ के पास रेत भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया। हादसे में 14 वर्षीय एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि साथी घायल है। वहीं दूसरी घटना धमतरी-भखारा स्टेट हाईवे पर हुई। जहां बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई।

दरअसल दर्री रेत खदान से रेत लेकर ट्रैक्टर चिटौद जा रहा था। तभी श्यामतराई नेशनल हाईवे से कुछ ही दूर बाईपास के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर में 4 लोग सवार थे। ट्राली के रेत में बैठे 2 नाबालिक दब गए। वही 2 अन्य मजदूर दूर फेंका गए। घटना में 14 साल के कोमल ध्रुव पिता संतोष ध्रुव और देव साहू तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहा डॉक्टर ने कोमल ध्रुव को मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की सामने से ट्रक आते देख ट्रैक्टर चालक घबरा गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों ने बताया कि रेत परिवहन में कुछ लोग नाबालिकों से भी मजदूरी कर रहे। बताया गया कि ट्रैक्टर परमेश्वर सोनवानी चला रहा था। मृतक के चाचा ने बताया कि कोमल अपने दोस्त के साथ ट्रैक्टर में घूमने जा रहा था।

Dhamtari Accident News:दूसरी घटना: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

ग्राम पीपरछेड़ी निवासी रमेश ध्रुव 60 मंगलवार की शाम गाँव के चित्रसेन के साथ स्कूटी से छाती जा रहा था। देमार फि श हेचरी के आगे दूसरे बाइक ने ठोकर मार दी। घटना में रमेश ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।

छुट्टी में पहुचा था दर्री

मृतक कोमल के चाचा अनिरु ने बताया कि उसका एडमिशन 10वीं के लिए हो गया था। चारामा के स्कूल में उसका एडमिशन कराए थे। छुट्टी आगे बढ़ने से वह दर्री में रुका था और इधर ऐसी घटना हो गई।

Updated on:
20 Jun 2024, 5:53 PM IST
Published on: