
Kawardha Crime News: कवर्धा जिले में यातायात को लेकर लोगों द्वारा बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। तस्वीर देखकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक चार पहिया वाहन में भी चार से पांच लोग ही बैठ पाते हैं, लेकिन कवर्धा जिला मुख्यालय में एक बाइक सवार 7 लोगों के साथ तेज रफ्तार के साथ सफर करता नजर आया है, जिसमें एक महिला, 2 पुरूष व 4 बच्चे बैठे हैं, जो गांव से जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन इन पर यातायात पुलिस की नजर नहीं पड़ी है।
यह बाइक सवार जान जोखिम में डालकर इतने लोगों के साथ आखिर क्यों सफर कर रहे हैं। बाइक सवार लोग गांव की ओर से शहर आ रहे हैं, जिनका बाइक का नंबर सीजी-09 जेएच 4714 नजर आ रहा है। कवर्धा के ट्रांसपोर्ट नगर पेट्रोल पंप के सामने स्थानीय लोगों ने इसे अपने कैमरे में कैद किया। मोबाइल से वीडियो बनाते देख, बाइक चालक और अधिक तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए आगे चला गया।
वीडियो बनाने वाला डरकर ही पीछे हट गया, क्योंकि और तेजी से आगे जाकर वीडियो बनाता तो शायद बाइक सवार और तेजी बाइक दौड़ाता, तो कहीं न कहीं दुर्घटना का शिकार हो जाता। लेकिन ऐसे लोगों को खुद ही सोचना चाहिए, आखिर वह किससे बच रहे हैं, जिससे नुकसान किसी का नहीं, बल्कि जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे लोगों का ही होगा। बड़ों के साथ ये मासूम बच्चों की जिंदगी भी जोखिम में डाल रहे हैं।
हांलाकि यातायात पुलिस ब्लैक ग्लास वाली कार, मोडीफाइव बाइक, बिना हेलमेट व लायसेंस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। फिर ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। लेकिन पुलिस को कागजात की कमी से ज्यादा ऐसे चालकों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कागज कम हुए तो भी कम से कम मौत नहीं होगी, लेकिन दो पहिया वाहन में 7 लोग की सवारी होगी तो अंजाम कुछ भी हो सकता है। हेलमेट के साथ बाइक सवार यात्रा करें, वह इसलिए नहीं की पुलिस से बचना है। बल्कि इसलिए क्योंकि आपकी खुद की जान बचानी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
Updated on:
21 Jun 2024, 7:44 AM IST
Published on:
20 Jun 2024, 4:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.