Dhamtari Crime: फायरिंग अभ्यास करते समय नगर सैनिक का जवान चौबे लाल टंडन गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत को देखते हुए जवान को रायपुर रेफर किया है..
Dhamtari Crime: धमतरी जिले के मरादेव फायरिंग रेंज में चल रहे नगर सैनिक प्रशिक्षण के दौरान सोमवार को एक गंभीर हादसा हो गया। फायरिंग अभ्यास करते समय नगर सैनिक का जवान चौबे लाल टंडन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। इस घटना से कैंप में हड़कंप मच गया।
यह घटना सोमवार को मरादेव फायरिंग रेंज में उस वक्त हुई, जब नगर सैनिक जवानों का एक माह का प्रशिक्षण अपने अंतिम चरण में था। इस प्रशिक्षण का आयोजन नगर सेनानी कार्यालय, धमतरी द्वारा किया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से कुल 136 नगर सैनिक जवान शामिल हुए थे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन जवान फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। नगर सेनानी के अधिकारियों के अनुसार, चौबे लाल टंडन फायरिंग कर रहे थे और उनके ठीक बाजू में खड़े एक अन्य जवान की राइफल का चैंबर अचानक फट गया। चैंबर फटने से निकला एक लोहे का टुकड़ा चौबे लाल टंडन को जा लगा, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना के तुरंत बाद रेंज में मौजूद अधिकारियों और अन्य जवानों ने घायल चौबे लाल टंडन को संभाला और बिना देरी किए जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लगभग दो घंटे के भीतर उन्हें रायपुर के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उनकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से प्रशिक्षण शिविर में हड़कंप मच गया है।
देवर के साथ रहने पर पूर्व पति ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से की महिला की हत्या, एक दिन पहले हुआ था दोनों के बीच झगड़ा...
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी...पढ़ें पूरी खबर
सरेंडर नक्सलियों की सूचना से बड़ा खुलासा, जंगल से भारी विस्फोटक जखीरा बरामद, नक्सली साहित्य भी जब्त... पढ़ें पूरी खबर