4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवर के साथ रहने पर पूर्व पति ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से की महिला की हत्या, एक दिन पहले हुआ था दोनों के बीच झगड़ा

CG Murder Case: राजनांदगांव में पूर्व पति ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से महिला की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

2 min read
Google source verification
देवर के साथ रहने पर पूर्व पति ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से की महिला की हत्या, एक दिन पहले हुआ था दोनों के बीच झगड़ा(photo-patrika)

देवर के साथ रहने पर पूर्व पति ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से की महिला की हत्या, एक दिन पहले हुआ था दोनों के बीच झगड़ा(photo-patrika)

CG Murder Case: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

CG Murder Case: सुबह 7 बजे वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार, घटना कविराज टोला इलाके की है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे जब 33 वर्षीय पूर्णिमा पारधी घर से बाहर निकली, तभी उसके पूर्व पति रंजीत पारधी ने पीछे से उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला संभल भी नहीं पाई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि पूर्णिमा पारधी का विवाह रंजीत पारधी से हुआ था, लेकिन कुछ वर्षों बाद वह अपने पति को छोड़कर उसके ही चचेरे भाई सूरज के साथ रहने लगी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

घटना से पहले भी हुआ था झगड़ा

बताया जा रहा है कि रविवार रात भी पूर्णिमा और रंजीत के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने सोमवार सुबह वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या हत्या पूर्व नियोजित थी।

मौके पर ही हुई महिला की मौत

कुल्हाड़ी से किए गए ताबड़तोड़ हमले के कारण पूर्णिमा गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रंजीत पारधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस जघन्य वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।