4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP ने जारी किए 16 मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति सूची, देखें नाम

CG Political: भारतीय जनता पार्टी ने जिला राजनांदगांव संगठन के लिए 16 मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति सूची जारी की है। बीजेपी ने कई अनुभवी चेहरों को मौका दिया है..

2 min read
Google source verification
chhattisgarh BJP flags

bjp flags (Photo Source - Patrika)

CG Political: भारतीय जनता पार्टी जिला राजनांदगांव ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिला संगठन प्रभारी जितेंद्र वर्मा की सहमति से जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने 16 मंडलों में प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इस निर्णय को आगामी चुनावी रणनीति और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

CG Political: इन्हें दी गई जिम्मेदारी

नियुक्त किए गए प्रभारियों में सौरभ कोठारी (राजनांदगांव उत्तर), रोहित चंद्राकर (राजनांदगांव दक्षिण), तरुण लहरवानी (राजनांदगांव ग्रामीण पूर्व), मुकेश बघेल (राजनांदगांव ग्रामीण पश्चिम), भावेश बैद (डोंगरगढ़ शहर), अमित जैन (डोंगरगढ़ ग्रामीण), रवि सिन्हा (तिलई), अमर लालवानी (घुमका), हिरेन्द्र साहू (डोंगरगांव), कैलाश शर्मा (अर्जुनी), मूलचंद लोधी (तुमड़ीबोड़), चंद्रिका डडसेना (मुसरा-मुरमुंदा), एम.डी. ठाकुर (लाल बहादुर नगर), जगजीत सिंह भाटिया (कुमर्दा), अतुल रायजादा (छुरिया) और अजय पटेल (गैंदाटोला) शामिल हैं। इनके साथ ही संबंधित मंडलों में सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है।

चुनाव की तैयारी

इसके अतिरिक्त राजा माखीजा को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठनात्मक कार्यों में और अधिक गति आएगी। जिला नेतृत्व के अनुसार इन नियुक्तियों से पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ेगा और केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से आम जनता तक पहुंचाया जा सकेगा। पार्टी का स्पष्ट लक्ष्य ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के मंत्र पर काम करते हुए हर बूथ तक मजबूत संरचना तैयार कर जनता के बीच विश्वास और सेवा का विस्तार करना है। जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने विश्वास जताया कि नव-नियुक्त प्रभारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

और भी हैं संबंधित खबरें

CM साय का बड़ा दावा- पश्चिम बंगाल और असम में BJP की बनेगी पूर्ण बहुमत सरकार

West Bengal Elections Prediction by CM Sai: चुनाव परिणामों से पहले सीएम विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने का दावा किया है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है....पढ़ें पूरी खबर

CG Political: भाजपा में विवाद! जिलों की कार्यकारिणी सूची जारी होते ही मचा बवाल, बदले जाएंगे नाम

कांग्रेस की तरह अब भाजपा में भी जिलों की कार्यकारिणी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। फिलहाल ताजा मामला भिलाई भाजुयमो का है। ( CG News ) यहां भाजयुमो जिला कार्यकारिणी में कुछ ऐसे लोगों को पदाधिकारी बना दिए गए थे, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं...पढ़ें पूरी खबर