
आंधी और बारिश का अलर्ट (photo source- Patrika)
CG Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजनांदगांव जिले के मौसम में एक फिर बदलाव आया है। शनिवार सुबह से दोपहर तक तेज धूप व गर्मी के बीच शाम होते-होते आसमान में बदली छाई और गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए जिले में गरज-चमक के साथ हवा-तूफान के बीच हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
शनिवार को जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, मौसम में बदलाव के चलते आने वाले दिनों में जिले के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
विशेषज्ञों के मुताबिक, वर्तमान मौसम परिवर्तन के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं। मई की शुरुआत में 40 से 44 डिग्री के बीच तापमान और शुष्क हवाओं के कारण लू का प्रभाव बना हुआ है। वहीं, भूमध्यसागरीय क्षेत्र से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ से वातावरण में अस्थिरता बढ़ी है।
इसके अलावा, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवातीय परिसंचरण के कारण तेज अंधड़, बिजली चमकने और हल्की बारिश की स्थिति बन रही है। नमी और अत्यधिक गर्मी के मेल से वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ रही है, जिससे बार-बार मौसम बदल रहा है।
भीषण गर्मी और उमस के बीच शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार हो रही बिजली गुल से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जबकि अभी हाल ही में विद्युत वितरण कंपनी की ओर से मेटेनेंस अभियान चलाकर सुधार करने की बात कही गई थी। बताया जा रहा है कि जिले में गर्मी बढ़ते ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है।
खपत के अनुसार विद्युत वितरण कंपनी की ओर से उपकरणों की क्षमता नहीं बढ़ाई जा रही, इस वजह से उपकरणों में खराबी आ रही और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। इस बीच सुधार में जो समय लग रहा। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के बाद सुधार किया गया।
दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़- बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा के कारण शनिवार की दोपहर के बाद सरगुजा जिले समेत अंबिकापुर में मौसम का मिजाज बदला रहा। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जहां हवा चली, वहीं आंधी के साथ बूंदाबादी हुई… पूरी खबर पढ़े
Published on:
03 May 2026 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
