4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Murder Case: हाथ और नाखूनों से पति को चोट पहुंचाई, फिर गला दबाकर कर दी हत्या, काम को लेकर हुआ था विवाद

Murder Case: राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के अंजोरा गांव में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां काम पर जाने और पैसों को लेकर हुए झगड़े के दौरान पति की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
काम को लेकर हुए विवाद पर पति की हत्या (फोटो सोर्स- पत्रिका)

काम को लेकर हुए विवाद पर पति की हत्या (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Murder Case: राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह घटना घरेलू विवाद के दौरान मारपीट में हुई मौत से जुड़ी बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक तामेश्वर पारकर और उसकी पत्नी लक्ष्मी बाई पारकर के बीच 27 जुलाई 2025 को काम पर जाने और पैसे को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान पत्नी बिना बताए काम पर चली गई थी, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा बढ़ गया। जब मृतक काम से वापस घर आया तो उसने पत्नी से काम पर जाने को लेकर सवाल किए, जिससे विवाद और बढ़ गया। इसी दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई।

गला दबाकर हत्या

आरोप है कि मारपीट के दौरान लक्ष्मी ने अपने हाथ और नाखूनों से पति को चोट पहुंचाई तथा गला दबा दिया। घटना के बाद तामेश्वर पारकर को उपचार के लिए ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर कई चोटों का उल्लेख करते हुए मृत्यु का कारण हत्यात्मक बताया गया। मामले में पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी पत्नी गिरफ्तार

वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में सोमनी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपी पत्नी लक्ष्मी बाई पारकर (34 वर्ष) निवासी ग्राम अंजोरा थाना सोमनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

साले और भाभी ने पीट-पीटकर की जीजा की हत्या, इस बात पर उठाया खौफनाक कदम, गिरफ्तार- जशपुर जिले के चौकी कोतबा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसाटोली में जीजा की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक का छोटा साला शिवकुमार यादव (35) और बड़े साले की पत्नी मिथिला यादव (37) शामिल हैं…पूरी खबर पढ़े

सोते समय पत्नी को करंट देकर उतारा मौत के घाट, चरित्र शंका में रची साजिश, शातिराना अंदाज में बनाया बहाना- कबीरधाम जिले के लालपुर कला (पाण्डातराई) में दो साल पहले हुए प्रेम विवाह का खौफनाक अंत हुआ है। चरित्र पर संदेह के चलते अपनी पत्नी की करंट लगाकर बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी पति धनुक राम बर्मन को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है...पूरी खबर पढ़े