धमतरी

Dhamtari Fraud News: लोगों को दिखाया भूत-प्रेत का डर, फिर झाड़ फूंक के नाम पर 11.25 लाख लूटा…3 आरोपी गिरफ्तार

Dhamtari Fraud News: धमतरी में झाड़फूंक से बीमारियों का इलाज करने, शराब छुड़ाने, संतान प्राप्ति, भूत-प्रेम भगाने का झांसा देकर लोगों को लूटने वाले लोगों को मगरलोड पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2 min read
Jun 26, 2024
Dhamtari Fraud News

Dhamtari Fraud News: धमतरी में झाड़फूंक से बीमारियों का इलाज करने, शराब छुड़ाने, संतान प्राप्ति, भूत-प्रेम भगाने का झांसा देकर लोगों को लूटने वाले लोगों को मगरलोड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अब तक 14 लोगों से 11 लाख 25 हजार 5 सौ रूपए ठगी की है। पुलिस ने आरोपियों के साथ कथित बैगा को भी गिरफ्तार किया है।

मगरलोड पुलिस ने बताया कि आरोपी शारीरिक बीमारी सहित अन्य परेशानियों से पीड़ित लोगाें की तलाश कर झांसे में लेकर अपना शिकार बनाते थे।

28 जनवरी 2024 को आरोपी पूरण साहू (बैगा), रमाकांत साहू, भीष्मकुमार साहू ने घर बंधन, भूतप्रेत भगाने का झांसा देकर डीहूराम साहू से 21 हजार 5 सौ, दिगंबर साहू से 55 हजार 5 सौ, ठगेश्वर साहू से 50 हजार, संजय साहू भैसमुंडी से 42 हजार, दीनूराम साहू भैसमुंडी से 47 हजार, सोनबती साहू से 80 हजार, संतोषी साहू से 93 हजार 500, ग्राम लफेंदी निवासी हेमिन साहू से 1 लाख 30 हजार, कंडेल निवासी रितेश साहू से 3 लाख 45 हजार, परमानंद साहू से 75 हजार, छोटी करेली निवासी सुनील साहू से 70 हजार, करेली छोटी निवासी धनीराम यादव से 66 हजार एवं अन्य 13 पीड़ितों से कुल 11 लाख 25 हजार 5 सौ रूपए धोखाधड़ी कर लूटा गया।

Dhamtari Fraud News: ऐसे हुआ खुलासा

बैगा व उसके दोनों साथी गांव-गांव जाकर लोगों को अपने झांसे में लेते थे। इलाज, झाड़फूंक के बाद भी जब समस्या दूर नहीं हुई तो कुछ लोगों को शंका हुई। इसमें मगरलोड क्षेत्र के डीहूराम साहू ने सबसे पहले मगरलोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और धारा-420, 508, 34 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पकड़े गए आरोपियों में ग्राम जोगीडीपा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद निवासी पूरण साहू (40) पिता स्वर्गीय घनाराम साहू, ग्राम बेलोरा थाना मगरलोड निवासी रमाकांत (23) पिता ईश्वर लाल साहू, मगरलोड वार्ड क्रमांक-14 निवासी भीष्म कुमार (34) पिता झाड़ूराम साहू शामिल हैं।

Updated on:
27 Jun 2024 07:45 am
Published on:
26 Jun 2024 12:16 pm