धमतरी

OMG! मामूली सी बात पर पत्नी ने पति को जमकर पीटा, शरीर पर आई गंभीर चोट…अस्पताल में तड़पकर हुई मौत

Dhamtari Crime News: पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट में पति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Mar 2024, 2:20 PM IST
crime_news_1.jpg
crime

CG Crime News: पारिवारिक कलह के चलते पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट में पति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार यह ग्राम भुसरेंगा (सनौद) जिला बालोद का है।

सुदामा राम साहू (35) पिता सुरेश को गुरूवार की दोपहर इलाज के लिए धमतरी के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सुदामा के भाई ने पुलिस को बताया कि सुदामा और उसकी पत्नी के बीच अक्सर मारपीट होती थी।

बुधवार को दोपहर भी मारपीट हुई, जिसमें सुदामा को गंभीर रूप से चोटें आई। उसे इलाज के लिए पत्नी धमतरी लेकर पहुंची। उसके शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। उसने बताया कि पहले दोनों भाई साथ मेें ही रहते थे। आशंका है कि मारपीट में आई चोट की वजह से मौत हुई है। सनौद थाना के एएसआई ने बताया कि शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं। शार्ट पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Published on: