धमतरी

Dhamtari Road Accident: तीन वाहनों में जबरदस्त टक्कर, बाइक समेत चक्के में दबा युवक, 3 गंभीर

Dhamtari Road Accident: टक्कर इतनी जोर की थी कि ट्रैक्टर ने पास के बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक में एक बच्चा के साथ 2 लोग भी सवार थे। ठोकर से सवार लोग दूर छिटक गए और बाइक ट्रैक्टर के नीचे आ गया।

less than 1 minute read
Jun 14, 2024

Dhamtari Road Accident: भारत माला प्रोजेक्ट में लगे वाहनों से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है। गुरुवार सुबह फि र एक घटना हो गई। तीन वाहनों में टक्कर से तीनों वाहन छतिग्रस्त हो गए। घटना सुबह 9.30 बजे की है। अछोटा पेट्रोल पंप के पास भारत माला परियोजना में लगा ट्रेलर वाहन (Dhamtari Road Accident) मटेरियल छोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रेलर ने सामने से आ रही ट्रैक्टर को ठोकर मार दी।

टक्कर इतनी जोर की थी कि ट्रैक्टर ने पास के बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक में एक बच्चा के साथ 2 लोग भी सवार थे। ठोकर से सवार लोग दूर छिटक गए और बाइक ट्रैक्टर के नीचे आ गया। ट्रेलर में डाइवर सहित 3 लोग बैठे थे। जिन्हें मामूली चोट आई है। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Dhamtari Road Accident: कहीं भी खड़ी कर रहे वाहन

भारत माला प्रोजेक्ट के बड़े वाहन आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहे। बड़े-बड़े वाहनों को कहीं भी सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं। सकरे मार्ग भी भारी वाहन खड़े होने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। सबसे ज्यादा, कोलियारी, अछोटा, भोयना, जवरगांव क्षेत्र में भारत माला की गाड़ियां दौड़ रही। वाहन चालकों (Dhamtari Road Accident) की लापरवाही आए दिन सामने आ रही है। वाहनों की स्पीड पर भी कोई लगाम नहीं है।

Updated on:
14 Jun 2024 04:04 pm
Published on:
14 Jun 2024 02:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर