धमतरी

PMMVY: प्रधानमंत्री मातृत्व योजना में बड़ी चूक! पात्र महिलाओं को नहीं मिल रहा लाभ, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह

PMMVY: पात्रता रखने के बाद भी जिले के कई महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उन्हें 5 हजार रूपए की राशि के लिए बैंक और विभागीय दफ्तर का चक्कर काटना पड़ रहा है।

2 min read
Jan 31, 2026
प्रधानमंत्री मातृत्व योजना में बड़ी चूक (फोटो: पत्रिका)

PMMVY: पात्रता रखने के बाद भी जिले के कई महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उन्हें 5 हजार रूपए की राशि के लिए बैंक और विभागीय दफ्तर का चक्कर काटना पड़ रहा है। इससे उनमें रोष पनपने लगा है। धमतरी शहर में ही करीब 20 से अधिक महिलाएं है, जिन्हें इसी तरह की परेशानी से जूझना पड़ रहा है।

गर्भावस्था, प्रसव और स्तनपान के दौरान महिलाओं की देखभाल करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना शुरू की गई है। इसके तहत पात्रता रखने वाली महिलाओं को 5 हजार रूपए प्रदान किया जाता है। सूत्रों की मानें तो पहली किश्त के लिए महिलाओं को आखिरी माहवारी के 150 दिनों के भीतर आवेदन करना होता है। इसके तहत पहली किश्त के रूप में शासन की ओर से पात्रता रखने वाली महिला के खाते में 1 हजार ट्रांसफर होता है।

ये भी पढ़ें

एसपी का जीरो टॉलरेंस… वर्दी में शराब पीने पर आरक्षक अभिषेक लकड़ा बर्खास्त, जानें क्या है पूरा मामला?

इसके बाद 180 दिनों में द्वितीय किश्त के रूप में 2 हजार तथा तृतीय किश्त के रूप में 2 हजार रूपए प्रदान किया जाता है, लेकिन आधार, बैंक पास बुक समेत अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने के बाद भी महिलाओं के खाते में राशि नहीं आ रही है।

PMMVY: यह दस्तावेज है अनिवार्य

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत आवेदन के साथ ही जच्चा-बच्चा कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पास बुक की छायाप्रति, पासपोर्ट फोटो समेत डाक्टर से जांच कराने का पर्चा भी जमा कराना अनिवार्य होता है। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद भी राशि समय पर नहीं आ रही है। इससे विभागीय उदासीनता को लेकर उनमें रोष पनपने लगा है।

केस-1. सुशीला साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत आवेदन की हूं, लेकिन 5 महीने बाद भी एक भी किश्त नहीं मिली है। पुन: आवेदन करना पड़ रहा है।

केस-2. अनामिका देवांगन ने बताया कि मातृत्व योजना के तहत वे दो बार आवेदन कर चुकी है, लेकिन अब तक उनके खाते में एक रूपए भी नहीं आए। विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेने पर बैंक जाकर पता करने के लिए बोल रहे हैं।

आवेदन करते समय जिस बैंक खाते की छायाप्रति जमा किया जाता है, उसी में डीबीटी के माध्यम से राशि ट्रांसफर होती है। बैंक खाता आधार नंबर से लिंक होने के चलते कई बार हितग्राही के दूसरे खाते में राशि ट्रांसफर हो जाती है। पात्रता रखने वाली सभी महिलाओं को पीएम मातृत्व वंदना योजना का लाभ मिल रहा है। अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। जगरानी एक्का, अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग

Published on:
31 Jan 2026 04:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर