धमतरी

कृषि कर्ज वितरण में किसानों की बढ़ी भागीदारी! 64 हजार किसानों ने लिया 258 करोड़ का ऋण, 2339 नए पंजीकृत

CG News: धमतरी जिले में रूक-रूककर हो रही बारिश से खेती-किसानी के कार्यों में तेजी आ गई है। किसान कृषि कार्य के लिए सहकारी समितियों से खाद समेत नगदी राशि ऋण ले रहे हैं।

2 min read
Aug 24, 2025
कृषि कर्ज वितरण में किसानों की बढ़ी भागीदारी! 64 हजार किसानों ने लिया 258 करोड़ का ऋण(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रूक-रूककर हो रही बारिश से खेती-किसानी के कार्यों में तेजी आ गई है। किसान कृषि कार्य के लिए सहकारी समितियों से खाद समेत नगदी राशि ऋण ले रहे हैं। खाद और नगद राशि मिलाकर इस साल किसानों को 300 करोड़ का ऋण वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अब तक 64186 किसानों ने 258 करोड़ 60 लाख 37 हजार रूपए का ऋण लिया है।

ये भी पढ़ें

CG News: धान बेचने के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य, किसानों की बढ़ी मुश्किलें, जानें क्या है नया नियम

CG News: जिले के 64,186 किसानों ने लिया 258 करोड़ का ऋण

इसमें इनमें 197 करोड़ 63 लाख 86 हजार रुपये नकद और 60 करोड़ 96 लाख 51 हजार रुपये का भौतिक ऋण शामिल है। सहकारिता विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 सितंबर तक किसानों को ऋण वितरण किया जाएगा। पटवारियों की हड़ताल के पूर्व तक इस साल 2339 नये किसानों ने पंजीयन कराया है। इन्हें 4 करोड़ 25 लाख 37 हजार रुपये का ऋण वितरित किया गया है. जबकि 1605 किसान ऋणी हैं। विशेष भाष्टिक ने 3 करे 24 लाध 83 हजार रूपए का ऋण लिया है।

जिला नोडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कृषि ऋण लेने में मगरलोड शाखा के किसान सबसे आगे हैं। मगरलोड शाखा के 8885 किसानों ने 34 करोड़ 72 लाख 58 हज़ार रुपये का कर्ज़ लिया है। सबसे कम कर्ज़ बड़ी करेली शाखा में लिया गया है। यहाँ 960 किसानों पर 17 करोड़ 44 लाख 37 हज़ार रुपये बकाया है। हजार रूपए का कृषि ऋण लिया है।

364 ने नहीं किया भुगतान

खरीफ सीजन-वर्ष 2023 में पंजीकृत किसानों को 300 करोड़ रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया था। इसके एवज में 64 हजार 817 किसानों ने 265 करोड़ 18 लाख रुपए का ऋण लिया। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान 64453 किसानों ने 264.5 लाख रुपए का ऋण लिया। करोड़ 11 लाख रुपए का कर्ज चुकाया जा चुका है, जबकि 364 किसानों पर अभी भी 1 करोड़ 60 लाख रुपए बकाया हैं। लाख रूपए कर्ज बकाया है। बकाया राशि जमा नहीं कराने के चलते इन किसानों को योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

30 अगस्त तक करा सकते हैं फसल बीमा

वर्ष-2024-25 में जिले के 55 हजार किसानों ने फसल बीमा कराया। पिछले साल की तुलना में इस साल 10,186 से ज्यादा किसान बीमा के लिए आगे आए हैं। इस साल 65186 किसानों ने बीमा कराया है। जिसकी प्रीमियम राशि 6 करोड़ 36 लाख 84. किसान फसल बीमा 30 अगस्त तक करा सकते हैं।

Updated on:
24 Aug 2025 03:16 pm
Published on:
24 Aug 2025 03:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर