leopard terror In Dhamtari: पिछले महीनेभर से कोटाभर्री-गंगरेल बांध क्षेत्र के लोग तेेंदुए के आतंक से दहशत में है। दिन डूबते ही तेेंदुआ क्षेत्र में पहुंच रहा और मवेशियों, मूर्गियों, बकरी, बछड़ों को निशाना बना रहा है।
leopard terror In CG: पिछले महीनेभर से कोटाभर्री-गंगरेल बांध क्षेत्र के लोग तेेंदुए के आतंक से दहशत में है। दिन डूबते ही तेेंदुआ क्षेत्र में पहुंच रहा और मवेशियों, मूर्गियों, बकरी, बछड़ों को निशाना बना रहा है। लगातार आमद से जान का भी खतरा बना हुआ है।
बीती रात कोटाभर्री में पवार फार्म हाउस में बंधे बछिया को तेंदुआ ने निशाना बना लिया। बछिया के गले में तेंदुआ ने पंजा मारा, लेकिन इसी समय कुत्ते दौड़ते पहुंच गए, जिसके कारण तेंदुए को भागना पड़ा। इसी तरह पखवाडे़भर पहले भी दो बछडे़ को अपना शिकार बनाया था। पशुपालकों में तेंदुए को लेकर दहशत है। पशुपालकों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
लगातार पहुंचा रहा नुकसान
फार्म हाउस के मालिक अशोक पवार सहित ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ अब गांव तक पहुंच रहा है। जान का खतरा बना हुआ है। पालतु पशुओं को लगातार नुकसान पहुंचा रहा। तीन बछड़ों की तेंदुए ने जान भी ले लिया है। वन विभाग को इस ओर पहल करनी चाहिए। बता दें कि बांध के ऊपर भी यह तेंदुआ पहुंचता है।