Monsoon 2024 Update: पहली तेज बारिश से ही वनाचल के नदी नाले उफान पर आ गए। रिसगांव सोन्ढूर नदी में तीन से चार फीट तक पानी चढ़ गया। यहां बाढ़ जैसे हालात....
Monsoon 2024 Update: मानसून सक्रिय होते ही बारिश में भी तेजी आ गई है। नगरी क्षेत्र के वनांचल में झमाझम बारिश हुई। पहली तेज बारिश से ही वनाचल के नदी नाले उफान पर आ गए। रिसगांव सोन्ढूर नदी में तीन से चार फीट तक पानी चढ़ गया। यहां बाढ़ जैसे हालात थे। वही नगरी बोरई मार्ग के सीतानदी व आठदहारा नदी भी उफान में आ गया है।
Monsoon 2024 in chhattisgarh: इस वर्ष गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। उमस, हिटवेव से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। अब मानसून आते ही लोगों ने बड़ी राहत ली है। इधर मानसून में देरी से किसान भी चिंतित थे। शुक्रवार रात से हुई बारिश से नगरी समेत पूरे वनांचल में मौसम ठंडा हो गया है। नदिया अभी से उफान पर आ गई है।
ग्रामीण नदी में जान जोखिम में डालकर व दोपहिया वाहन को लकड़ी के सहारे पार करते दिखे। वही ग्रामीणों का कहना है की यह क्षेत्र बारिश लगते ही टापू बन जाता है। बारिश के चार माह जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं। आठदहारा नदी भी उफान पर है। शनिवार सुबह पानी उतरते ही रास्ता क्लियर हो गया था।
बारिश और तेज गर्जना के चलते नगरी क्षेत्र के अनेक गांवों में बिजली बंद रही। रातभर ब्लैकआउट से ग्रामीण परेशान रहे। मौसन ठंडा होने से नींद आ गई, गर्मी जैसी स्थिति होने पर रतजगा करना पड़ता। क्षेत्र के नवागांव, गहनासियार, भीरागांव, मौहाबहारा, उमरगांव, सारंगपुरी, अंजनी, हर्रापारा, मल्हारी, पथर्रा, गैन्दाभर्री, पोडीडीही में बिजली बंद हो गई।
20 जून को धमतरी में मानसून का प्रवेश हुआ। गुरुवार और शु₹वार को देर शाम अच्छी बारिश हुई। मौसम में नमी भी आईएलेकिन शनिवार को शहर व आसपास बारिश नहीं हुई। बादल में उमड़.घुमड़ कर बादल आते रहाएपर बूंदाबांदी भी नहीं हुई। इधर मौसम विभाग ने 23 जून से अगले 3 दिनों तक वर्षा की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। 26 जून से भारी वर्षा के साथ वर्षा की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इधर मानसून पहुँचने के बाद किसानी कार्य मे तेजी आ गई है।किसान खुर्रा बोनीएरोपा की तैयारी में जुट गए हैं।एक.दो बारिश बाद बोनी रफ्तार पकड़ेगा।