धमतरी

रिटायर्ड एसडीओ को बैंक से आया कॉल, कहा- बंद हो जायेगा आपका खाता जल्द बताए अपना पासवर्ड फिर…

रिटायर्ड एसडीओ को कॉल में बैंक मैनेजर बताकर की ठगी

2 min read
Sep 09, 2018
रिटायर्ड एसडीओ को बैंक से आया कॉल, कहा- बंद हो जायेगा आपका खाता जल्द बताए अपना पासवर्ड फिर...

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले एक व्यक्ति एटीएम फ्रॉड का शिकार हो गया है। ठगों ने अपने आपको बैंक का मैनेजर बताकर बंद एटीएम को दुबारा चालू करने के लिए पासवर्ड पूछ लिया और व्यक्ति के दो अलग-अलग खतों से 77 हजार रुपए निकाल लिया है।

यह ऑनलाइन ठगी का मामला धमतरी के महिमा सागर का है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड एसडीओ कुंवर लाल रंगारी पिता सदाराम के पास बीते 31 अगस्त को एक कॉल आया और अपने आप को ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स को मैनेजर बताते हुए उनसे कहा कि आपका बैंक खाता बंद हो रहा है। खाता को पुन: चालू रखने के लिए उसने आधार कार्ड एवं खाता नंबर की मांग की।

इस पर उसने घर से बाहर होने की बात कही। इसके आधे घंटे बाद पुन: अमित कुमार नामक व्यक्ति का कॉल आया और बैंक मैनेजर नेहा शर्मा से बात करने की बात कहकर उससे बात कराई। दूसरी बार फोन आने से रंगारी को विश्वास हो गया और उन्होंने खाता नंबर तथा एटीएम पासवर्ड बता दिया। इसके दो दिन बाद 2 सितंबर को फिर से अमित कुमार का फोन आया। इस बार उसने किस-किस बैंक में कितनी राशि जमा की है, इसकी जानकारी मांगी।

रंगारी ने ओटीपी नंबर के साथ यह जानकारी भी दे दिया। इसके बाद 2 से लेकर 7 सितंबर तक उसके दोनों खाते से 77 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांजक्शन कर लिया गया। इस तरह ओबीसी बैंक 38 हजार तथा एसबीआई से 39 हजार रुपए निकाल लिया गया। शनिवार को जब धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो तत्काल एटीएम पहुंचकर उसने बैलेंस चेक किया। इसके बाद युवक थाने में शिकायत दर्ज कराई। फ़िलहाल प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

SBI ATM से निकले 500 के फटे और नकली नोट, देखकर ग्राहक रह गए हैरान

Published on:
09 Sept 2018 03:36 pm
Also Read
View All