धमतरी

अभी हाथों से छूटा भी नहीं था मेहंदी का रंग और उजड़ गया सुहाग

पत्नी को मायके छोड़ने गए युवक को बस ने मारी टक्कर। जिस घर में अभी शादी की धूम थी, वहीं एक पल में मातम छा गया।
less than 1 minute read
Mar 17, 2018
accident news

धमतरी / करेली बड़ी. अपनी शादी के पांच दिन बाद पति पत्नी को मायके छोडक़र घर लौट रहा था। तभी एक तेज रफ्तार बस ने अपनी चपेट में ले लिया। पुकेश कुमार ने घटना स्थल पर तड़प कर दम तोड़ दिया।जिस घर में अभी शादी की धूम थी, वहीं एक पल में मातम छा गया।इस घटना के बाद के बाद आसपास के लोगों का आक्रोश उबल पड़ा। पुलिस ने जैसे तैसे स्थिति को संभाला।

READ MORE : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में नोटों से भरी वैन के उड़े परखच्चे, तीन की मौत, चार गंभीर
दरअसल, यह दर्दनाक सडक़ दुर्घटना शुक्रवार को दोपहर में हुई। मगरलोड पुलिस ने बताया कि ग्राम कमरौद निवासी पुकेश कुमार अपनी पत्नी को मायके ग्राम नारी में छोडक़र बाइक से लौट रहा था। तभी मगरलोड की ओर आ रही भवानी ट्रेवल्र्स की बस क्रमांक सीजी 04 ई-1328 ने परसवानी-मेघा मोड़ में उसे जबर्दस्त ठोकर मार दी।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसे देख कर बस चालक चेतन साहू बस को छोड़कर भागने लगा। लेकिन भीड़ द्वारा उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे पुलिस को सौप दिया गया।

गौरतलब है कि युवक पुकेश कुमार साहू की पांच दिन पहले ही शादी हुई थी। अभी उसके हाथ की मेहंदी छुटी भी नहीं थी कि यह दुर्घटना हो गई। इससे पूरा परिवार सदमे में है। नवविवाहिता पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

दुर्घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। भीड़ ने बेलगाम दौड़ रही बसों की रफ्तार पर लगाम कसने की मांग की। पुलिस का आश्वासन मिलने के बाद उनका गुस्सा शांत हुआ।

Published on:
17 Mar 2018 12:18 pm