धमतरी

मानसून में छाया बीमारी का कहर, सरकारी अस्पतालों में इन सुविधाओं की कमी से मरीजों की हो रही मौत

CG Dhamtari news : मानसून का सीजन शुरू होने के साथ ही जिले में सर्पदंश के मामले मेंं अप्रत्याशित रूप से बढ़ोत्तरी हुई है।

2 min read
Jun 30, 2023
मानसून में छाया बीमारी का कहर, सरकारी अस्पतालों में इन सुविधाओं की कमी से मरीजों की हो रही मौत

CG Dhamtari news : मानसून का सीजन शुरू होने के साथ ही जिले में सर्पदंश के मामले मेंं अप्रत्याशित रूप से बढ़ोत्तरी हुई है। इसके बाद भी अधिकांश शासकीय अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था नहीं की गई है। सूत्रों की मानेंं तो सर्पदंश से पिछले 7 सालोंं में सौ से अधिक लोगों की मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि वनांचल के ग्रामीणों पर मानसून का सीजन आफत बनकर टूट रहा है। यह क्षेत्र जंगलों से आच्छादित है, (cg hindi news) जिसके चलते सर्पदंश की घटनाएं यहां आम हो गई है।

Dhamtari news : जंगल जाने समेत सामान्य गतिविधियों के दौरान वे सर्पदंश और बिच्छू काटने के शिकार हो रहे हैं, लेकिन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में आवश्यक दवाई और एंटी स्नेक वेनम की यहां व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे मेंं ग्रामीणोंं में रोष व्याप्त है। (dhamtari news) एक जानकारी के अनुसार 2015-16 में 30, 2016-17 में 25, 2017-18 में 21, 2018-19 मेंं 26, 2019-20 मेंं 30, 2022-23 में 20 और2023-24 अब तक 25 सर्पदंश का मामला सामने आया है, जिसमेंं से एक की मौत हो चुकी है।

CG news : इसी कड़ी में ताजा मामला पिछले दिनों हटकेशर वार्ड में देखने को मिला। पिछले दिनों हुई बारिश में केशव साहू के घर में एक जहरीला सांप घुस गया था। (cg hindi news) इसी तरह सविता साहू के घर में भी बिच्छू भी घुस गया था। थोड़ी सी लापरवाही होने पर परिवार के सदस्यों की जान पर बन आती, लेकिन मोहल्लेवासियों की मदद के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

व्यक्ति की हो जाती है मौत

Chhattisgarh News : जंतु विशेषज्ञों की मानें तो धमतरी जिले में पिछले कुछ सालों में सर्प की विभिन्न प्रजातियों में काफी इजाफा हुआ है। (chhattisgarh news) बताया गया है कि यहां शहर समेत जंगल क्षेत्र में ब्लेक और व्हाइट इंडियन कोबरा, करैत, रेट स्नेक सबसे अधिक संख्या में पाया जाता है। कोबरा के डसने से इसका जहर व्यक्ति के शरीर मेंं तेजी से फैलता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगता है। (cg news) जहर के मस्तिष्क और हार्ट तक पहुंचने से व्यक्ति की मौत हो जाती है।

जिला अस्पताल समेत सभी शासकीय अस्पतालोंं में एंटी स्नेक वेनम में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। इसे लेकर अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

- डॉ एसके मंडल, सीएमएचओ

Published on:
30 Jun 2023 06:06 pm
Also Read
View All