धमतरी

सास के कान, गला काटने के बाद पूछा- मेरी बीवी कहां है.. वारदात से सनसनी

Murder news: धमतरी में सनकी दमाद ने अपनी सास की बड़ी बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि आरोपी शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया..
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Sep 2025, 1:52 PM IST
dhamtari Murder news
सास ने डांट लगाई तो दमाद ने कर दी हत्या ( Photo - Patrika )

Murder News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सनकी दमाद ने अपनी सास की बेहरमी से हत्या कर दी। आरोपी अपनी पत्नी के बारे में पूछ रहा था, लेकिन सास की समझाइश इ​तनी बुरी लगी कि उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। ( Murder news ) सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

Murder News:पारिवारिक विवाद में हत्या

यह मामला धमतरी के सिहावा थाना क्षेत्र का है। आरोपी दामाद ने सास पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा। ( CG News ) सिहावा पुलिस ने बताया कि ग्राम हिंछापुर में गुरूवार को सुरेश कमार अपनी पत्नी कुलेश्वरी कमार से मारपीट कर रहा था। सुरेश शराब के नशे में चूर था।

डर कर घर से निकल गई महिला

डर के कारण कुलेश्वरी घर से भाग निकली। इधर पत्नी को ढूंढते सुरेश कमार अपनी सास के घर पहुंच गया। सास जगोतिन बाई कमार (40) से पत्नी के बारे में पूछताछ करने लगा। इसी दौरान जगोतिन बाई ने सुरेश को डांट लगा दी। इससे गुस्से में आकर सुरेश ने पास रखे कुल्हाड़ी से जगोतिन बाई कमार पर हमला कर दिया।

सास को कुल्हाड़ी से काट डाला

जगोतिन के गले, दाहिने कान के नीचे और पीठ पर गंभीर चोट आई थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट प्रार्थी छोटेलाल ध्रुव ने सिहावा थाने में कराई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी सुरेश कमार (21) पिता बिहारी कमार निवासी कोटाभर्री थाना नगरी को गिरफ्तार किया है।

Updated on:
5 Sep 2025, 1:52 PM IST
Published on: