धमतरी

National Herald: राहुल-सोनिया गांधी के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, नारेबाजी कर जलाया पुतला, पुलिस से हुई झूमाझटकी

National Herald: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर शुक्रवार को भाजयुमो कार्यकर्ता सहित भाजपाईयों ने गांधी मैदान में प्रदर्शन कर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंका।

2 min read
Apr 19, 2025

National Herald: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर शुक्रवार को भाजयुमो कार्यकर्ता सहित भाजपाईयों ने गांधी मैदान में प्रदर्शन कर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान पुतला छीनने के लिए पुलिस और भाजपाईयों के बीच हल्की झूमा-झटकी भी हुई। हालांकि भाजपाई पुतला जलाने में कामयाब हो गए। इसके बाद वे कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस भवन के मुख्य गेट तक पहुंच गए। यहां पहले से ही बेरिकेट्स लगाकर तीन लेयर में पुलिस बल तैनात थी।

भाजपाईयों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए करीब पौन घंटे तक प्रदर्शन किया। दूसरी ओर राजीव भवन के भीतर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा, नरेन्द्र सोनवानी, गीतराम सिन्हा अपने हाथ में ना हम अंग्रेजों से डरे थे ना उनके मुखबीरों से डरते हैं का पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। भाजपाईयों ने कांग्रेस भवन के भीतर प्रवेश करने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के चलते वे प्रवेश नहीं कर पाए।

पौन घंटे के प्रदर्शन के बाद भाजपाई शांत हुए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कैलाश सोनकर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पूर्णत: कानून सम्मत है। यह मामला वर्षों से लंबित है और इसके न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों के तहत ही जांच एजेंसियों द्वारा कदम उठाया जा रहा है।

यंग इंडियन लिमिटेड और एसोसिएट जर्नल्स लिमिटेड के बीच हुए संदिग्ध लेन-देन के माध्यम से 2000 करोड़ से अधिक की संपत्ति का नियंत्रण पाने का प्रयास किया गया। यह सीधे तौर पर धोखाधड़ी, मनी लांड्रिंग और भ्रष्टाचार का गंभीर मामला है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

जनता को गुमराह करने की हो रही कोशिश : कविन्द्र

भाजपा जिला उपाध्यक्ष कविन्द्र जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा इस कानूनी प्रक्रिया को राजनीतिक प्रतिशोध बताना न केवल न्यायपालिका का अपमान है बल्कि देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है चाहे वह कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो। कांग्रेस अपने नेताओं को बचाने का प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अविनाश दुबे, कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा, राजीव सिन्हा, डीपेन्द्र साहू, पवन गजपाल, विजय साहू, अखिलेश सोनकर, हेमंत चंद्राकर, मिश्रीलाल पटेल, हेमंत बंजारे, पिंटू यादव, श्यामलाल नेताम, ईश्वर सोनकर, संजय देवांगन, सुभाष चंद्राकर, कोमल देवांगन, गोपाल साहू सहित भाजपाई उपस्थित थे।

Published on:
19 Apr 2025 11:57 am
Also Read
View All

अगली खबर