धमतरी

नशे में दरिंदों ने पहले किया अप्राकृतिक कृत्य फिर ईंट से सिर कुचल हत्या कर दी

पुलिस ने नेहरू राम हत्याकांड की गुत्थी 24 घंटे के अंदर सुलझा ली है। मामले में एक युवक समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है।

2 min read
Nov 22, 2017
Police exposed the murder case in 24 hours three accused arrested

धमतरी. पुलिस ने नेहरू राम हत्याकांड की गुत्थी 24 घंटे के अंदर सुलझा ली है। इस मामले में एक युवक समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं। घटना के दिन आरोपियों ने मृतक के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था। अपने पाप को छुपाने के लिए ही उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था।

दरअसल, घटना धमतरी के ग्राम कोलियारी की है। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह ग्राम कोलियारी में नहर के पास नेहरू राम (52) पिता मिलाप यादव की अर्धनग्न लाश मिली थी। सिर को किसी ने बुरी तरह से कुचल दिया था। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होने पर एसपी रजनेश सिंह ने साइबर क्राइम और अर्जुनी पुलिस को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी।

पुलिस ने बताया कि घटना की रात युवक कमल ढीमर (22) और उसके दो नाबालिग साथी नशे की हालत में मिले थे। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे धमतरी से फिल्म देखकर आ रहे हैं। दूसरे दिन जब हत्या का यह मामला सामने आया, तो पुलिस के कान खड़े हो गए। सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया, तो इस हत्याकांड में उनकी संलिप्तता का संदेह हुआ।

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बहरहाल, पुलिस ने आरोपी कमल ढीमर और उसके दो नाबालिग साथियों के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक ग्राम बोडऱा का रहने वाला था।

हत्या का कारण
पुलिस ने बताया कि घटना के दिन आरोपियों ने नशे की हालत में नेहरू राम यादव के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था। मृतक ने इस मामले को सार्वजनिक करने की धमकी भी दी थी। इसके बाद तीनों ने मिलकर पहले उसका गला दबा दिया, फिर वहां पर पड़ी ईंट से सिर कुचल दिया। हत्या करने के बाद वे कोलियारी से धमतरी आ गए और यहां भी बोनफिक्स का नशा किया।

ये भी पढ़ें

खदान पर कर रहे थे चौकीदारी, हो गई हत्या, जानिए क्या है मामला….
Published on:
22 Nov 2017 05:39 pm
Also Read
View All