भागे- भागे पहुंचे डीएसपी व टीआई
सड़क हादसे में युवक की मौत व चक्काजाम की खबर मिलते ही कोतरारोड टीआई सुषमा चेलक, दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। लोगों के बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बीच कोतवाली टीआई आरके मिश्रा, जूटमिल प्रभारी अमित शुक्ला, ट्रैफिक डीएसपी, एसडीएम प्रकाश सर्वे भी घटना स्थ्राल पर पहुंंच कर नाराज लोगों को समझाइश देने मेंं जुट गए। करीब 2 घंटे की समझाइश के बाद नाराज लोगों को जैसे तैसे शांत किया गया। वहीं शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। वहीं कोतरारोड पुलिस मर्ग जांच पर धारा 304 ए के तहत अपराध कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।