धमतरी

CG Politics: बलरामपुर में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला जलाया

CG Politics: प्रदेश के बलरामपुर जिले में पुलिस अभिरक्षा एवं पुलिस प्रताड़ना से हुई मौत तथा प्रदेश में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने गांधी मैदान में मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला फूंका।

less than 1 minute read
Oct 28, 2024

CG Politics: प्रदेश के बलरामपुर जिले में पुलिस अभिरक्षा एवं पुलिस प्रताड़ना से हुई मौत तथा प्रदेश में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने गांधी मैदान में मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच पुतले को लेकर छीना-झपटी हुई।

धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा कि बलरामपुर में महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। सरकार की अकर्मण्यता का नतीजा है। जनता को अब पुलिस और सरकार से भरोसा उठ गया है। जनता सरकार की क्षमता और पुलिस की दुर्भावनापूर्वक कार्रवाई के खिलाफ विद्रोह पर उतर आई है। पुलिस की अक्षमता और सरकार के अनिर्णय के कारण बलौदाबाजार में एसपी, कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया।

सूरजपुर में अपराधी के घर पर हमला करने गई भीड़ ने एसडीएम को पीटने के लिए दौड़ा दिया, उनको भागकर जान बचानी पड़ी। महापौर विजय देवांगन ने कहा कि कवर्धा में पुलिस से न्याय की उम्मीद छोड़ चुकी जनता ने एक व्यक्ति को उसके घर में जिंदा जला दिया। सीतापुर में पुलिस की लापरवाही के खिलाफ अपराधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर जनता ने 24 घंटे चक्काजाम कर दिया था तब जाकर पुलिस ने कार्रवाई की।

यह सारी घटनाएं बताती है कि भाजपा के राज में अराजकता फैली हुई है। सरकार चलाने वाले कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा ने कहा कि प्रदेश में रोज अपराधिक घटनाएं हो रही। आपराधिक घटनाएं रोक पाना सरकार के बस की बात नहीं है। ऐसी सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए। जब जनता अपने जान माल की सुरक्षा तथा अपराधियों और आपराधिक घटनाओं के विरोध में खुद सड़कों पर उतर जाए।

Updated on:
28 Oct 2024 04:29 pm
Published on:
28 Oct 2024 04:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर