धमतरी

NEET Paper Leak: धमतरी के स्कूली बच्चों ने भी कर दी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग, PM मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन

NEET Exam: विद्याकुंज स्कूल के विद्यार्थियों ने NEET पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।
2 min read
Jul 23, 2026
NEET Paper Leak
धमतरी विद्याकुंज स्कूल के छात्र और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (photio Patrika)

NEET Exam: देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को मंत्रिमंडल से हटाने एवं NEET पेपर लीक कांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विद्याकुंज स्कूल के बच्चों ने ज्ञापन सौंपने से पहले 50 विद्यार्थियों के हस्ताक्षर अभियान चलाकर समर्थन जुटाया, जिसके बाद 23 जुलाई को धमतरी कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बच्चों का कहना है कि वे विद्याकुंज स्कूल, ग्राम लोहरसी, जिला धमतरी के कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी हैं।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

वे भविष्य में डॉक्टर बनकर देश एवं समाज की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन NEET पेपर लीक कांड के बाद से अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। सभी विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए तथा NEET पेपर लीक कांड में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में रुचि साहू इशिता ध्रुव गरिमा गंजीर शामिल हैं।

50 विद्यार्थियों के हस्ताक्षर से शुरू किया अभियान

ज्ञापन सौंपने से पहले विद्यालय के करीब 50 विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपनी मांग के समर्थन में हस्ताक्षर जुटाए। इसके बाद 23 जुलाई को धमतरी कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

डॉक्टर बनने का सपना भविष्य को लेकर चिंता

ज्ञापन में विद्यार्थियों ने लिखा कि वे विद्याकुंज स्कूल, ग्राम लोहरसी, जिला धमतरी के कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं हैं। उनका सपना डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना है, लेकिन NEET पेपर लीक की घटनाओं ने उनके भविष्य को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं, तो मेहनत करने वाले छात्रों का मनोबल प्रभावित होता है।

छत्तीसगढ़ के युवा भी पहुंचे दिल्ली जंतर-मंतर

आपको बता दे देश की राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर इन दिनों शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस आंदोलन में देश के विभिन्न राज्यों से छात्र, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी समूहों के अनुसार, छत्तीसगढ़ से भी कई छात्र और युवा इस अभियान का हिस्सा बने हैं। हालांकि, जंतर-मंतर पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के लोगों की संख्या को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक या सरकारी आंकड़ा सामने नहीं आया है। प्रदर्शन में शामिल संगठनों का दावा है कि देशभर से हजारों लोग इस आंदोलन से जुड़ चुके हैं।


'

Updated on:
23 Jul 2026 06:16 pm
Published on:
23 Jul 2026 06:16 pm