
धमतरी. अवैध शराब बेचने के आरोप में पकड़े गए एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामला कुरुद थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक शिवचरण चक्रधारी नाम के 50 वर्षीय शख्स को 6 सितंबर को कुरुद पुलिस ने 17 पौवा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था।
इसके बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर रखा था। पुलिस की रिमांड में ही उसकी तबितयत खराब हो गई। जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप
शिवचरण के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर उसे बुरी तरह प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। स्वजनों के मुताबिक पुलिस ने थाने के अंदर उसके साथ मारपीट की। जिसके कारण ही उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। स्वजनों का कहना है कि पुलिस अब मामले की लीपापोती करने में जुटी हैं।