धमतरी

Fake Video Case: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का वीडियो एडिट कर वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से दबोचे

Dhamtari News: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का वीडियो एडिट गलत तरीके से वायरल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ से दोनों को गिरफ्तार किया है..
2 min read
Aug 19, 2026
dhamtari police, dhamtari crime news
पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Crime News: सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का पुराने वीडियो को एडिट कर भ्रामक एवं आपत्तिजनक संदेश के साथ प्रसारित करने के मामले में धमतरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस ने दोनों आरोपियों को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से दबोचे हैं। पुलिस ने दोनों के पास से मोबाइल फोन भी जल्द किया है। जिसमें वायरल वीडियो मिला है।

Dhamtari news: वायरल किया 22 मार्च 2026 का वीडियो

पुलिस के अनुसार 22 मार्च 2026 को भाजपा कार्यालय कुरूद में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा फहराने के दौरान बनाए गए वीडियो को एडिट कर स्वतंत्रता दिवस के दौरान तिरंगे के अपमान से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन पर सिटी कोतवाली में धारा 336(4), 353(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

एडिटिंग एप के जरिए किया बदलाव

पुलिस के मुताबिक भाजपा कार्यालय कुरूद में 22 मार्च को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का मूल वीडियो सोशल मीडिया पर पहले अपलोड किया गया था। आरोप है कि इसी वीडियो को डाउनलोड कर एडिटिंग एप के माध्यम से उसमें बदलाव किया गया। इसके बाद ‘धमतरी में तिरंगे की जगह बीजेपी का झंडा, स्वतंत्रता दिवस पर उठे सवाल’ जैसे भ्रामक संदेश के साथ तिरंगे का प्रतीक जोडकऱ वीडियो को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर प्रसारित किया गया।

मोबाइल में मिले डिजिटल साक्ष्य

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर पूछताछ की। उनके मोबाइल फोन का विधिवत अवलोकन कर पंचनामा तैयार किया गया। पुलिस के अनुसार मोबाइल में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वीडियो एडिटिंग एप मिले। मूल वीडियो को ‘न्यूज बनाओ एप’ के माध्यम से एडिट किए जाने के साक्ष्य भी मिले। पुलिस के अनुसार वीडियो बाद में डिलीट कर दिया गया था, लेकिन इंस्टाग्राम के ‘रिसेंटली डिलीट’ सेक्शन में उससे संबंधित सामग्री मिली। पुलिस ने स्क्रीनशॉट सहित अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित किया। आरोपी राकेश निराला के मोबाइल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का झंडा फहराने से संबंधित फोटो भी मिले।

45 हजार के दो मोबाइल जब्त

पर्याप्त डिजिटल एवं अन्य साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने 18 अगस्त को ग्राम जिल्दी निवासी भुनेश्वर निराला (25), पिता मंगल निराला और राकेश निराला (32), पिता स्व. मंगल निराला को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी ग्राम जिल्दी थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपए है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Updated on:
19 Aug 2026 11:46 am
Published on:
19 Aug 2026 11:45 am